RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के नौसेना प्रमुख आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर का भारत दौरा।

नई दिल्ली/पीआईबी 21 फरवरी।न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के नौसेना प्रमुख आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर 19 से 27 फरवरी 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर ने 20 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के स्टाफ प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर का साउथ ब्लॉक के लॉन में पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया।
भारत और न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुखों ने बातचीत के दौरान द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को सशक्त करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। इसमें बढ़ी हुई परिचालन गतिविधियां, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आदान-प्रदान और सूचनाओं को आपस में साझा करना शामिल है। आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के मुख्य अभ्यास मिलन 2024 में भाग लेने वाले हैं और वे बाद में पश्चिमी नौसेना कमान के उच्च स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
भारतीय नौसेना के स्टाफ प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की 22 अक्टूबर, 2024 को न्यूजीलैंड यात्रा के बाद से भारतीय नौसेना और रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के बीच समुद्री सहयोग में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर की भारत यात्रा वाणिज्यिक तथा असैन्य जहाजों की पहचान, स्थान व आवाजाही पर डेटा साझा करने पर तकनीकी व्यवस्था के निष्कर्ष को प्रदर्शित करती है। इसके अलावा, दोनों देशों की नौसेनाओं के युद्धपोत एक-दूसरे के बंदरगाहों पर नियमित रूप से पोर्ट कॉल कर रहे हैं। भारतीय नौसेना की तरफ से आखिरी बार 23 सितंबर को आईएनएस कोलकाता और आईएनएस सह्याद्री द्वारा ऑकलैंड तथा वेलिंगटन में पोर्ट कॉल किया गया था। भारतीय नौसेना के जहाजों ने प्रस्थान के बाद तस्मान सागर में आरएनजेडएन और आरएनजेडएएफ के साथ अभ्यास पासेक्स का भी आयोजन किया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ : चरवाहे से सफल डेयरी उद्यमी बने विश्वनाथ यादव।

rktvnews

उत्तराखंड:वित्तीय जागरूकता केवल व्यक्तिगत समृद्धि के लिए ही नहीं बल्कि समग्र आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण : राज्यपाल

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ अभियान 23 के तहत प्रचार रथों को किया रवाना।

rktvnews

किसी राष्ट्र की शक्ति उसके विचारों की मौलिकता, उसके मूल्यों की शाश्वतता में निहित होती है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment