RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:चुनाव महापर्व को सुसंपन्न कराने में राँची डाक मंडल बढ़चढ़कर ले रहा भाग।

चुनाव के दौरान डाक विभाग नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा : उदयभान सिंह

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)05 मई।डाक मंडल के डाकघर लोकसभा चुनाव के महापर्व के दौरान आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए आज खुला रहा। निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए लगभग 53000 वोटर आईडी कार्डों को डाक के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए रांची जीपीओ की मदद से सम्पूर्ण तैयारियां की गई हैं। शनिवार को देर रात तक रांची जेपीओ कार्यालय खुला रख कर वोटर आईडी को डिस्पैच किया गया l सुबह तक वोटर आईडी पिन कोड के अनुसर अपने वितरित होने वाले डाकघर तक पहुंच चुके थे। डाकियाओं ने भी एक जोर दिखाया और रविवार के दिन लोगों के घर घर तक जाकर वोटर आईडी कार्ड का वितरण किया l
वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि डाक कर्मी, डाकिया और जीडीएस भाइयों की मदद से लगभग 10000 वोटर आईडी कार्डों का वितरण घर-घर पहुंचा कर किया गया है। उन्होंने इस अद्वितीय पहल के लिये डाक कर्मियों, डाकियों और जी डी एस भाइयों को धन्यवाद दिया और उनके सहयोग के लिए आम नागरिकों को भी धन्यवाद दिया।
श्री सिंह ने कहा, इस महापर्व को सफल बनाने के लिए हम सभी लोग अपना बहुमूल्य मतदान जरूर करे। इसके साथ ही, उन्होंने आने वाले चुनाव में सुधारित सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प भी जताया। उन्होंने कहा, “आने वाले चुनाव में डाक विभाग नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा।”

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से विभूषित होंगे अमन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वैशाली:राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराते वैशाली के ग्रामीण बच्चे।

rktvnews

ग्वालियर:अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में संलग्न एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त।

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

बक्सर:डी.के. कॉलेज, डुमराँव में 54 छात्र-छात्राओं का NCC के लिए हुआ चयन।

rktvnews

Leave a Comment