RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

यूजीसी- नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 जून।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 18 जून, 2024 को देश के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट में ओएमआर (पेन और पेपर) माध्यम से यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा आयोजित की।
19 जून, 2024 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से इस परीक्षा को लेकर कुछ जानकारियां मिलीं। इन जानकारियों से प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि उक्त परीक्षा की सत्यता से संभवतः समझौता हुआ है।
इस परीक्षा प्रक्रिया की उच्चतम स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द की जाए। एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी। साथ ही इस मामले की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) को सौंपा जा रहा है।

नीट (यूजी) 2024 परीक्षा

जहां तक नीट (यूजी) परीक्षा-2024 से संबंधित मामला है तो उसमें ग्रेस मार्क से जुड़े मुद्दे को पहले ही पूरी तरह सुलझा लिया गया है। पटना में परीक्षा के संचालन में जो कथित अनियमितताएं हुई हैं उनके संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पुनः दोहराया जाता है कि इस मामले में लिप्त पाए गए हर व्यक्ति/संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पीयूष गोयल ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की तीसरी वैयक्तिक मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में मुखर हो रही महिलाएं,गांव समाज के विकास की रख रही मांग।

rktvnews

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।

rktvnews

कोमाकी इलेक्ट्रिक ने क्रमशः 99,999 रुपये और 1,26,999 रुपये में लॉन्च किए एफएएम 1.0 और एफएएम 2.0

rktvnews

रामगढ़ जिला अंतर्गत फ्लैट/ अपार्टमेंट के निबंधन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:”स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत कमला नदी के किनारे गौसा घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment