RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 जनवरी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / सभी विभागों के कार्यालय प्रधान / पुलिस विभाग के अधिकारियों को कम प्रतिशत मेपिंग वाले मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रवार ASDD लिस्ट तैयार किया जाना है। मतदान केन्द्रवार वैसे मतदाता जिनका नाम पूर्व SIR में किसी अन्य राज्य में दर्ज है का भौतिक मैपिंग करते हुए इसका विवरणी तैयार किया जाना है। इसके साथ ही बी.एल.ओ. के द्वारा मतदान केन्द्रों के पुर्नगठन के आधार पर नेशनल गृह संख्या आवंटित किया जायेगा। इस हेतु स्टीकर राज्य स्तरीय कार्यकारी एजेंसी से प्राप्त हो चुका जिसे संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया गया है, के संबंध में जानकारी दिया गया। बी.एल.ओ. द्वारा किए गए मैपिंग कार्य का चेकिंग किया जाना तथा ऑनलाईन नाम सर्च करने के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही विडियो भी दिखाया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ें एवं मैपिंग के कार्य को गति दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य एक अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए।

Related posts

ललकार

rktvnews

जयपुर:जिला प्रभारी मंत्री ने उम्मेद उद्यान में किया वृक्षारोपण, सभी प्रदेशवासी अधिकाधिक वृक्षारोपण करें – पंचायतीराज मंत्री

rktvnews

भोजपुर:टेनिस बॉल क्रिकेट में बिहार की ऐतिहासिक जीत।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को रवाना किया।

rktvnews

भोपाल:ग़ालिब और राजुरकर की पुण्य तिथि का आयोजन एवं “दास्तान ए मिर्ज़ा ग़ालिब” का विमोचन।

rktvnews

नकली कीटनाशक, खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment