RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विश्व योग दिवस,डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और आपातकाल काला दिवस को जिला भर मे मनाया जाएगा: दुर्गा राज

भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

भाजपा भोजपुर ने की कार्यक्रम संयोजको की घोषणा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस,23 जून को जनसंघ के संस्थापक डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल काला दिवस को मंडल स्तर से जिला स्तर तक मनाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि विश्व योग दिवस 21 जून को जिला भर मे मनाया जाएगा।सभी 32 मंडलो मे विश्व योग दिवस को मनाया जाएगा।इसके लिए किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद राय को संयोजक और जिला स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेन्द्र सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार 23 जून को हमारे जनसंघ के संस्थापक ,महान राष्ट्रवादी डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के काश्मीर मे बलिदान को सभी मंडलो मे बलिदान दिवस के रूप मे मनाया जाएगा।उनके विचारो पर प्रकाश डालने के लिए संगोष्ठी और उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि किया जाएगा। इसके लिए जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी और सह संयोजक जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 जून हमारे भारतीय इतिहास मे काले पन्ने मे दर्ज है।इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा 1975 ई. मे पूरे देश मे आपातकाल लगा कर संविधान का उल्लंघन और नागरिकों के अधिकार का हनन किया गया था। यह आपातकाल देश मे लगभग ढाई वर्षो तक रहा था। उसी आपातकाल के विरोध मे भाजपा द्वारा काला दिवस मनाया जाता है। काला दिवस के दिन जिला सहित सभी मंडलो मे संगोष्ठी कार्यक्रम किए जाएँगे।
काला दिवस के कार्यक्रम के लिए भाजपा भोजपुर द्वारा जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट को संयोजक और जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी को सह संयोजक बनाया गया है।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

भोजपुर:26 मई को एनडीए की तैयारी बैठक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अभिनन्दन तैयारी पर हुआ विमर्श।

rktvnews

20 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएसआर सेल, सारण पुस्तकालय और सारण गुरु से संबंधित बैठक।

rktvnews

अगर सभी विपक्षी दल चाहें तो वे धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार :सरयू राय

rktvnews

बक्सर:बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता संबंधित प्रचार वाहन एवं नुक्कड नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

rktvnews

भोजपुर :“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026” का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment