RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़ जिला अंतर्गत फ्लैट/ अपार्टमेंट के निबंधन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)16 अप्रैल।निबंधक महानिरीक्षक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार से फ्लैट/अपार्टमेंट के निबंधन को लेकर प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त के द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्र में निर्मित फ्लैट एवं अपार्टमेंट की जानकारी ली गई। इस संबंध में नगर प्रबंधक नगर परिषद द्वारा बताया गया कि रामगढ़ जिला अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में कुल 8 अपार्टमेंट निर्मित है वही छावनी परिषद अंतर्गत 1 अपार्टमेंट निर्मित है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवर निबंधक रामगढ़ को रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट का निबंधन तीव्र गति से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

rktvnews

बागपत नगर में 77.36 करोड रुपए की लागत से नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:बाबू साहेब की सेना में सभी जाति धर्म के लोग थे : आर के सिंह

rktvnews

भोजपुर: एलआईसी अभिकर्ताओं का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

लक्षीसराय: राज्य सरकार के “महिला संवाद”कार्यक्रम को जीविका दे रही मूर्त रूप।

rktvnews

पहले चरण में ही भाजपा के पैर उखड़ते नजर आ रहे : शिवानंद तिवारी

rktvnews

Leave a Comment