RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के हित में विभिन्न संस्थानों का दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 जून।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ दिल्ली में निर्मल छाया परिसर का दौरा किया। यहां केंद्र सरकार की प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी संस्थाएं स्थित हैं। दोनों मंत्रियों के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक भी थे।
उन्होंने बालिकाओं के लिए बाल गृह, महिलाओं के लिए देखभाल गृह और बाल कल्याण समिति का दौरा किया, जो कठिन परिस्थितियों में बच्चों की परिवार आधारित गैर-संस्थागत देखभाल को बढ़ावा देने वाली संस्थाएं हैं। ये संस्थाएं मंत्रालय में मिशन वात्सल्य के तहत चलाई जाती हैं। केंद्रीय मंत्री ने इन केंद्रों में बच्चों से बातचीत की।
उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्प-हब का भी दौरा किया, जो क्रमशः महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए स्थापित संस्थान हैं और मंत्रालय के तत्वावधान में मिशन शक्ति का हिस्सा हैं।
केंद्रीय मंत्री के साथ इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और इन संस्थानों की क्षमताओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि बाल अधिकारों की वकालत और जागरूकता के साथ-साथ किशोर न्याय देखभाल और संरक्षण प्रणाली को मजबूत करना, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और ‘कोई भी बच्चा पीछे न छूटे’ के दृष्टिकोण को साकार करना प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुरूप “विकसित भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

Related posts

बिहार सरस मेला: देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियो एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित कर महिलाओं ने दिया अपनी सफलता का परिचय।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

महाकुंभनगर स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में गणतंत्र दिवस पर उमड़ी अवलोकनार्थियों की भीड़।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने सिविल कोर्ट की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया चयन : समन्वयक डा साधना रावत

rktvnews

Leave a Comment