RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर 15 अक्टूबर।मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर माल्यार्पण ।
स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर गांव गरीब चेतना मंच आरा,भोजपुर संयोजक सह जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में मिशाइल मैन , पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जंयती पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच के संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम आज़ाद भारत के 11 वें राष्ट्रपति रहें हैं।डॉ अब्दुल कलाम का स्वभाव नम्रता,व्यवहारिकता से परिपूर्ण और विशिष्ट वैज्ञानिक प्रतिभा होने के नाते ” लोकप्रिय मिशाइल मैन ” की संज्ञा देने के साथ साथ विज्ञान के क्षेत्र में उनकी भूमिका ऐतिहासिक सराहनीय और वर्तमान में नव जवान छात्र,छात्राओं,किसान,मजदूर एवम् मेहनत कश मजदूरों के लिए प्रेरणा श्रोत है।
डॉक्टर नरेश प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व , कृतित्व, पठन पाठन और अर्थ विहीन , संसाधन विहीन महामानव की इच्छा शक्ति और उनके जीवन संघर्ष हमारे देश के शिखर तक पहुंचना भावी पीढ़ी को सबक लेना चाहिए तथा देश हित में आजीवन लोकतंत्र के लिए प्रासंगिक है।
माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रमुख शिव शंकर प्रसाद चंद्रवंशी विनोद कुमार, मो अब्दुल हमीद पप्पू चौधरी,मनीष कुमार,रोहित कुमार,विकास कुमार,दिलीप कुमार, संजीव कुमार,रमेश कुमार,तरुण देव,सूरज कुमार चंद्रवंशी,मृत्युंजय गुप्ता,सूरज कुमार ,छात्र शिशु पाल ,सिद्धू जी ने भाग लिया।

Related posts

राष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अगस्त 24

rktvnews

सारण:आगामी त्यौहारों के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

इंदौर:आबकारी अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई!तीन मामलों में लगभग ढाई लाख रूपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

भोजपुर: SIR के खिलाफ आंदोलन का झंझावात है “वोटर अधिकार यात्रा”: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

नारनौल:18 को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment