RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने किया पदभार ग्रहण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)14 जून। देवनारायण बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने आज दोपहर सचिवालय स्थित बोर्ड के कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री भडाणा ने कहा कि वे इस दायित्व के माध्यम से सरकार कि नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगें। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने एक किसान के बेटे और सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिमेदारी दी है। उन्होंने कहा कि देवनारायण बोर्ड के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास रहेगा।
श्री भडाणा ने कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित आवासीय छात्रावासों एवं विद्यालयों में छात्र हित के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं बोर्ड का बजट दोगुने से अधिक करवा कर भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से बोर्ड के उदेश्यों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के उद्यमियों को किया निवेश के लिए मध्यप्रदेश आमंत्रित।

rktvnews

सारण में चल रहा एफएलएसी कार्य संतोषप्रद और सराहनीय।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद में 1333.17 करोड़ रुपए की लागत से कुल 22 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

सारण:माँ की आँखों में राहत, गोद में मुस्कान: सारण की माताएँ अब सुरक्षित प्रसव को दे रही प्राथमिकता, गूंजी किलकारियां।

rktvnews

Leave a Comment