RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

लकड़ी पर उकेरी हुई वोटुड़ी कलाकृति को जिला कलेक्टर को किया भेंट।

हनुमानगढ़/राजस्थान 29 सितंबर। नोहर उपखंड स्थित ढढेला गांव के लकड़ी की कलाकृतियां बनाने के लोकप्रिय कलाकार डॉ. त्रिलोक माण्डण ने बुजुर्ग युवा हो या नर नारी, मतदान सभी कि जिम्मेदारी सलोग्न लिखी स्विप शुभंकर वोटुड़ी कलाकृति शुक्रवार को जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार को कलेक्टर परिसर में भेंट की। जिला कलेक्टर ने कलाकृति कि तारीफ की।
डॉ. त्रिलोक माण्डण ने बताया कि कलाकृति का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता मतदान करें और मतदान के अधिकार के प्रति आमजन जागरूक हो । उन्होंने बताया कि इस कृति की ऊंचाई 82 सेमी और चौड़ाई 68 सेमी है। तथा इसे बनाने में 80 घण्टे का समय लगा है, तथा इस कृति की खास बात यह है कि इसके डिजाइन में किसी प्रकार का जोड़ नहीं है। इस सृजनात्मक कार्य में हाथ के औजारों का इस्तेमाल किया गया है और डिजाइन को सफेद कदम की लकड़ी के तख्तों पर उकेरा गया है।
विदित रहे कि इससे पूर्व भी प्रत्येक चुनाव के अवसर पर मतदाता जागरूकता के संदेश सहित लकड़ी पर उकेरी हुई कलाकृतियां डॉ. माण्डण ने जिला प्रशासन को बनाकर भेंट की है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के डेरगाँव में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का लोकार्पण किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और कॉर्पोरेटपरस्त सरकार।

rktvnews

ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित विभागों के नोडल अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

भोजपुर:ओपन जूडो चयन प्रतियोगिता में सोनी कुमारी प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment