RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:प्रत्याशियों को मिला चुनाव खर्च लेखा का प्रशिक्षण।

व्यय प्रेक्षकों ने सिखाया-कैसे रखें हर खर्च का पूरा हिसाब।

व्यय रजिस्टर संधारण की बारीकियों पर हुआ प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)25 अक्टूबर।जिला सभागार में व्यय प्रेक्षकों अनिल कुमार (विधान सभा क्षेत्र-01 से 05), श्री विनय कुमार कंथेटी (विधान सभा क्षेत्र-06 से 09) द्वारा चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में हुए खर्चों को व्यय लेखा रजिस्टर में संधारित करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में व्यय प्रेक्षकों द्वारा विस्तृत रूप से रजिस्टर के भाग ए, भाग बी एवं भाग सी को भरने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चुनाव हेतु खोले गए बैंक खाते से खर्चों को बताया गया।
इसके साथ ही किसी एक पार्टी से नगद खर्च दस हजार की सीमा के बारे में बताया गया। रजिस्टर के भाग ए में रेट चार्ट के अनुसार हुए खर्चों को अंकित करने हेतु बताया गया। भाग बी एवं भाग सी में प्रविष्टि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
रजिस्टर में प्रतिदिन हुए खर्चों को भरकर निर्धारित लेखा जाँच तिथि पर उपस्थित होने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में व्यय प्रेक्षकों के साथ नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा कोषांग, सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:“जीविका” मोतिहारी के तत्वाधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:श्री सत्य साईं सेवा संस्थान ने भगवान श्री सत्य साईं के 98वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

rktvnews

जगदीशपुर के दुलौर में स्वयं सेवी संस्था *जन विकास क्रांति* द्वारा सतत रोजगार के तहत 30दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

भोजपुर:मां की दीन दुखियों की सेवा मेरे लिए प्रेरणादाई, पुण्यतिथि पर बोले डा के एन सिन्हा

rktvnews

दरभंगा:मतदान दल का हुआ रेंडमाइजेशन।

rktvnews

Leave a Comment