RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:यूथ हॉस्टल भोजपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।

मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया:चेयरमैन डॉ अर्चना सिंह

नई टीम और उर्जा के साथ काम करेगी:अध्यक्ष डॉ एस के रूंगटा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून। रविवार को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया भोजपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय संभावना आवासीय उच्च विद्यालय मझौंवां के जुबली सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र सर्जन डॉ एस के रूंगटा ने किया।इस आयोजन में नये पुराने अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य शाखा इकाई से डॉक्टर नम्रता एवं सुधीर मधुकर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राचार्या सह चेयरमैन डा अर्चना सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। डॉक्टर सिंह ने तीन वर्षों के कई महत्व पूर्ण उपलब्धियां को रखा जिसमें कोविड काल से लेकर, जनहित में नगद सहयोग और निशुल्क नेत्र ऑपरेशन,भाषण, पेंटिंग ,पौधारोपण , ब्लड डोनेशन जैसे अनेकों कार्यों के साथ साथ राजगीर महोत्सव में मुख्य अतिथि महामहीम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकर के कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी मुझे दी गई थी जिसे सफलतापूर्वक निभाई और भोजपुर जिला के कई महत्वपूर्ण पेंटिंग और मोमेंटो देकर जिले का मान सम्मान बढ़ाया। भोजपुर जिला इकाई की ओर से सभी अतिथियों को बुके ,मोमेंट और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर रुंगटा पूर्व के तीन सालों का सफलतापूर्वक संचालन के लिए चेयरमैन डॉक्टर अर्चना सिंह, उनके सहयोगी और विद्यालय के निदेशक डॉक्टर कुमार द्विजेंद्र और टीम के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए बधाई और शुभकामना दी । इन्होंने बताया कि सबके सहयोग से अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और नई टीम की घोषणा भी हो चुकी है जिसमें कुछ पुराने और कुछ नये उत्साही सदस्यों को जोड़ा गया है।डा रूंगटा ने कहा की फिर से जिम्मेदारी मिली हैं । अनिल जी के नेतृत्व में नई टीम नई ऊर्जा के साथ काम करेगी और अपने लक्ष्य को हासिल करेगी।
चुनाव समिति में सुनील नैय्यर , प्रकाश अग्रवाल, अजय कृष्णा अग्रवाल एवं डॉ दिनेश प्रसाद सिंहा ने चुनाव प्रक्रिया की जांच करते हुए सभी कागजात को स्टेट कमिटी को प्रस्तुत किया,संतुष्टि के बाद नई टीम के गठन की घोषणा मंच से की गई। सभी पद के लिए एक-एक ही उम्मीदवार थे इसलिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।निर्वाचित पदाधिकारीयों में अध्यक्ष डॉ एस के रुंगटा ,उपाध्यक्ष सरदार गुरु चरण सिंह , दिनेश कुमार ,चेयरमैन अनिल कुमार ,कोषाध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल तथा सचिव अनुराग सिंह बनाए गए।
अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने कई सुझाव के साथ मुख्य संरक्षक में विजय कुमार सिंह अजय कृष्णा अग्रवाल एवं सुनील नैयर एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री श्री प्रकाश अग्रवाल का नाम सर्व समिति से रखा गया।
धन्यवाद ज्ञापन सचिन अनुराग सिंह ने किया।
कई नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया जिसमें डा कुमार द्विजेंद्र ,डॉक्टर विभा कुमारी, संजीव गुप्ता ,पंकज प्रभाकर, संजीव सिन्हा, ऋषिकेश ओझा आदि रहे।

Related posts

बक्सर: डीएम ने विश्वामित्र होटल बक्सर में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों का किया स्थल निरीक्षण,कार्य प्रगति पर असंतोष,कारण बताओ नोटिस का निर्देश।

rktvnews

बिहार चुनाव 2025: मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन।

rktvnews

रायपुर : सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा विधायक द्वारा बिराहिमपुर विद्यालय मे किया गया पौधरोपण।

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों ने बिक्री में किया करोड़ का आंकड़ा पार,चेहरे पर खिली आत्मविश्वास की मुस्कान।

rktvnews

मॉस्को में बड़े पैमाने पर BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में भारत भी शामिल होने जा रहा है।

rktvnews

Leave a Comment