RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा विधायक द्वारा बिराहिमपुर विद्यालय मे किया गया पौधरोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रामचन्द्र सिंह +2 विद्यालय बिराहिमपुर करजा मे पौधारोपण किया।
बड़हरा विधायक ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, कार्यकताओ एवं आम जनता के साथ विद्यालय परिसर मे आधा दर्जन पौधौ का रोपण किया।
इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा विधायक ने संदेश देते हुए कहा कि आज तेजी से पेड़-पौधौ के कटाई होने से पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। पेड़-पौधौ के कटाव से गर्मी का असर ज्यादा हो रहा है।वातावरण मे बदलाव हो रहा है,जो जीवन के लिए हानीकारक है। सभी लोगो को अपने-आस पास पेड़-पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे जीवन सुरक्षित रहेगा।आज विश्व के कई देशो मे युद्ध छिड़ा हुआ है,जिससे वातावरण बहुत तेजी से प्रदुषित हो रहा है।आज हम सभी को पर्यावरण बचाने के लिए पेड़-पौधा लगाना आवश्यक है।
कार्यक्रम मे बिराहिमपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रकिशोर मिश्रा, भाजपा बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, बड़हरा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय,शेलेश सिंह गुड्डू, संतोष सिंह संटु,टुनटुन महतो,उज्जवल सिंह,मनोरंजन तिवारी, संदीप सिंह,विशाल,मंसु,पप्पु,रामबाबू पांडेय,गोलू,विनीत,छोटू,रोहित पांडेय,अंकित,हरीहर सिंह,देखू आदि कार्यकर्ता एवं लोग थे।

Related posts

सराहनीय!पुलिस की तत्परता से युवकों की बची जान, ज़ख्मियों के परिजनों को शाहपुर बुलाया।

rktvnews

पटना:पूर्व IPS अधिकारी मो. अब्दुल्लाह और समाजसेवी अमजद हसन जन सुराज पार्टी में हुए शामिल।

rktvnews

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण शुरू।

rktvnews

भोजपुर:भारत निर्वाचन आयोग के सचिव की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment