
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)20 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला के द्वारा विश्वामित्र होटल बक्सर में पर्यटन विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कार्य की प्रगति काफी असंतोषजनक पायी गयी। मजदुर आदि भी कम लगाये गये थे। कार्यपालक अभियंता के पास पर्याप्त प्रतिवेदन एवं कार्य पूर्णताः की कार्य योजना भी नहीं था। जिसके आलोक में कार्य शिथिलता बरतने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
सम्पूर्ण कार्य का निरीक्षण किया गया। विश्वामित्र होटल का कार्य जनवरी 2026 तक पूर्ण करने तथा इसके अंतर्गत निर्माणाधीन बजट होटल के 5 तल्ले तक एवं ग्राउंड फ्लोर का कार्य फरवरी 2026 में पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्रियों की गुणवता तथा मानक प्राक्कलन के अनुसार हो इसको व्यक्तिगत अभिरूचि लेते हुए सुनिश्चित करायेंगे।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
