RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून।आरा विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने नरेन्द्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनको शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में लगातार तीसरी बार किसी गैर कांग्रेसी को प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य किसी को नहीं मिला है, यह सुअवसर प्रधान सेवक के रूप में जननायक नरेन्द्र मोदी जी को प्राप्त हुआ है।इस ऐतिहासिक क्षण में मैं भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर होगी। गरीब कल्याण, किसानों का उत्थान, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं का विकास एवं देश की आंतरिक सुरक्षा तथा विदेश नीति मोदी जी की प्राथमिकता रहीं हैं। जिसे मोदी जी हर हाल में विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करेंगे। मोदी जी का सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास मुल मंत्र रहा है जो सरकार के गठन के गठन में राजग के सभी घटक दलों से सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिला है। मंत्री बनने वालों में अमित शाह जी, राजनाथ सिंह जी, नीतीन गडकरी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान जी के साथ ही बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, भाजपा से नित्यानंद राय, श्री गिरिराज सिंह, सतीश चन्द्र दुबे, राजभुषण निषाद, जद यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाये जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इन सभी के नेतृत्व में देश एवं बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और चहुंमुखी विकास होगा।
इसके साथ ही बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, सुशील कुमार मिश्र, मुन्ना सिंह, डॉ संजय सिंह, हैप्पी तिवारी लव पाण्डेय रितेश वर्मा सुगम सहाय प्रियांशु दीवान विजय सिंह उदय प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह, गुड्डू पासवान अश्वनी कुशवाहा नीरज चौधरी मंदीप तिवारी, बलजीत सिंह, दिनेश सिंह, इन्दु भुषण तिवारी, गौतम श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

Related posts

भोपाल:मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, एलवीएम3 ने सबसे भारी पेलोड की सफलता के साथ विश्व स्तरीय विश्वसनीयता का प्रदर्शन किया।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण।

rktvnews

पर्यटन स्थलों के सौंदर्य एवं विशेषताएं विषय पर निबंध और फोटोग्राफी में विजेताओं को उपायुक्त ने दिया पुरस्कार।

rktvnews

राजस्थान:पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव स्थगित

rktvnews

भोजपुर:जनहित साहित्य मंडल के तत्वावधान में काव्यतीर्थ महोत्सव 2024!

rktvnews

Leave a Comment