
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 जून। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगापुर काली मंदिर के पास से एक देशी कट्टा और पाँच जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त जवइनिया के मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया है। वह जवइनिया के स्व बबन यादव का पुत्र बताया जाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
