RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

ज़िंदगी….! :सोनिका गोस्वामी शर्मा

सोनिका गोस्वामी शर्मा

                                        ज़िंदगी..!

” ज़िंदगी ” तू इतनी मुश्किल ना बन
कि तुझे अच्छे से जी ना सकूँ ।
मत कर खड़े मुश्किल सवाल
कि पास हो ही ना सकूँ ।
जीना चाहती हूँ सरलता से
पर तू हर कदम पर चुनौती
लिए खड़ी है ।
टूटने लगी हूँ अब थोड़ा
सम्भलना मुश्किल ना कर ।
सुकून की कुछ साँस तो लेने दे
फुर्सत से थोड़ा तो जीने दे ।
तू हर कदम पर प्रतियोगिता
लिए खड़ी है
कैसी आपदा मुझ पर पडी है ।
अपने रूठ रहे है , रिश्ते छूट
रहे हैं
कितना भी संभालू पर शिकस्त
ही मिल रही है ।
कुछ ऐसे तू चल रही है ।
कुछ सबक लिए हैं अपनों से
कुछ सबक टूटे सपनों से ।
अब किसी से ज्यादा उम्मीद
ना रखूंगी
जितना बनता है उतना ही झुकूंगी ।
अब हार ना मानूंगी , अब तुझे
संभालूँगी ।
हर चुनौती का सामना दृढ़ता
से करूंगी
” ज़िंदगी ” अब तुझे सरल मैं
करूंगी ।

साभार “शब्दों की सरिता” मंच

Related posts

पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, मई के तीसरे सप्ताह में होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉकड्रिल।

rktvnews

उत्तराखंड:लोकसभा चुनाव के लिए 13 हजार 250 वाहनों का किया जा चुका अधिग्रहण:मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर विद्यार्थी परिषद द्वारा हुआ रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

वैशाली: बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment