RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: नई आशा के तत्वावधान में तीन दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर। शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में ‘नई आशा‘ के तत्वावधान में तीन दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य विभाग एवं वाणिज्यकर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, वीर कुंवर सिंह विवि के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, अजय सिंह एवं प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि नई आशा की यह शुरुआत काफी सराहनीय है। इस आयोजन से सुदूर क्षेत्र से आये इन खिलाड़ियों के बीच उत्साह बढ़ेगा। टीम का नामकरण गांव के नाम पर किया गया है जो सदैव जोश बढ़ाते रहेगा और इससे खिलाड़ियों की अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि भीम सिंह के कार्यों की प्रशंसा प्रधानमंत्री जी ने की है जिससे समाज को भी प्रेरण मिलेगी।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शैलेंद्र चतुर्वेदी ने क्रिकेट के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि नई आशा द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल के प्रति भी उत्साह और सामाजिक समरसता से जोड़ने का जो प्रयास किया है वो सराहनीय है।इससे महादलित नौजवानों को अपनी प्रतिभा निखारने का बढ़िया अवसर मिलेगा जो समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि नई आशा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य में प्रशासन का हर संभव सहयोग रहता है, आगे भी रहेगा। उन्होंने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। समारोह को समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने कहा की केवल पदाधिकारीयों के माध्यम से विकास संभव नहीं है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। साक्षरता दर 72 प्रतिशत है आखिर शेष कौन से लोग हैं जिन्हें साक्षर नहीं बनाया जा सका है जिस पर गौर करने की जरूरत है।मौके पर प्रधानाध्यापिका कंचन कामिनी, अखिलेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन एवं सहायक आयुक्त वाणिज्यकर आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कहथू-मसूढ़ी विद्यालय की छात्राओं ने ब्रास बैंड का बेहतर प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में भोजपुर जिले के 22 महादलित टोले के युवकों की टीम ने भाग लिया। जिसमें रॉयल रेंजर्स उदवंतनगर, हसन बाजार हंटर, चैंपियन मिश्रौलिया, बरुही नाइट राइडर्स, बहादुरपुर वैरियर्स, डिवाईन धनौती, लीजेंड भटौली, करवा किंग, सुढ़नी सुनामी, चक दे चकिया, आयर अटैकर, बलिगांव बलिगांव लॉयन, सुपर सरथुआ, पहाड़पुर हीरोज, बौलीपुर बूल्स, राजदेव नगर राइडर्स, सहयोगी सुपरस्टार गीता चैलेंजर गाड़ी साथ क्रैकर्स अलीपुर अलजिमिटिया आदि रहे।

Related posts

गिरिडीह उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनी, त्वरित कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोपाल:कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार।

rktvnews

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भारत की क्षमता, जर्मनी की सटीक अभियांत्रिकी संयुक्त रूप से विश्व को लाभान्वित करेगी: पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment