RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

RKTV NEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश) 17 जुलाई। भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन भोपाल हाट परिसर में किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष प्रियदर्शी खैरा की अध्यक्षता व वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अशोक भार्गव के मुख्य आतिथ्य कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी की विशिष्ट उपिस्थति में संपन्न हुआ।
गोष्ठी का विषय “रिटायरमेंट” रखा गया था।
रचनाकारों द्वारा सेवानिवृत्ति पर एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई गई। वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर अशोक भार्गव द्वारा ’अच्छाई कभी हमारा सौभाग्य नही बन सकी, पर बदनामी की भरमार मिली’ अशोक निर्मल द्वारा भावपूर्ण कविता ’आज कवि उदास है’ का पाठन किया गया । विवेक रंजन द्वारा ’ तीस पैंतीस साल पहले एक नौजवान मिठाई बांट रहा था’।
गोकुल सोनी द्वारा “कर पैकिंग सामान, निहारें घर की है तैयारी, आज गजाधर हुए रिटायर खुशी हो रही भारी।” गीत पढ़ा। अशोक व्यास द्वारा ’भैया जी रिटायर हो गये,’ संजय सरस द्वारा जात-कुजात पर व्यंग्य प्रेमचंद्र गुप्ता द्वारा ’उड़ने की कला भूल चुका पिंजरे का पंछी अब उन्मुक्त उडा़न गगन में भरने है आतुर’ , मनीष बादल द्वारा ’ताल भरे पोखर भरे और भरे हैं कूप बादल आकर पी गए चुभने वाली धूप’, डाक्टर विमल शर्मा द्वारा पत्नी बोली ’तू रिटायर हो गया है, आर यू सीरियस या कि यह सेटायर है’ चन्द्रभान राही द्वारा गजल , सुरेश पटवा द्वारा ’आजकल मैे थक जाता हूं पर इसका यह मतलब नही कि मैंने चलना छोड़ दिया।’ प्रियदर्शी खैरा द्वारा रिटायरमेंट पर सुंदर कविता, तो संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी द्वारा व्यंग्य सेवानिवृत्ति व रिटायरमेंट का पाठन ।अनिल कोचर द्वारा कविता नया सवेरा का पाठन किया गया। संजीव वर्मा, सलिल , रमेश नंद , सतीष तिवारी , अवनींद्र खरे एस डी श्रीवास्तव अन्य साहित्यकारों द्वारा भी अपनी रचना का पाठन किया गया। संचालन अनिल कोचर ने किया। चंद्रभान राही द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Related posts

दुमका:धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दुमका लैम्प्स का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन! शिविर में 6179 आवेदन प्राप्त हुएं, 2531 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:हेलमेट अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा पेट्रोल : उपायुक्त

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने एसडीओ, बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक।

rktvnews

Leave a Comment