RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती 10 नवंबर को।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 नवंबर। महान शिक्षाविद, संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष और बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती 10 नवंबर को साढ़े दस बजे दिन में श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार आरा के परिसर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय ने बताया कि डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा बिहार के वैसे सपूत थे जिन्होंने अपनी पूरी संपत्ति देश सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पित लोगों और संघटन को दिए। ऐसे महापुरुष और अपने पूर्वज के जयंती पर उन्हें याद कर उनके जीवनवृत्य को अधिक से अधिक लोगों को बताने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तैयारी समिति गठित कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उपस्थित लोगों में दिलीप कुमार सिंहा, सुरेंद्र कुमार सिंहा,दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद , संजीव कुमार,डा संदीप कुमार आदि रहे।

Related posts

पटना: दस दिवसीय बिहार सरस मेले का हुआ समापन।

rktvnews

झारखण्ड चुनाव 2024:रिसर्च रिपोर्ट में सच आया सामने।

rktvnews

चतरा:नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखण्ड: मुख्य सचिव ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के संबंध में आंतरिक परिवाद समिति गठन के मामले में सभी विभागों की स्थिति स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट तलब की।

rktvnews

कोलकाता:हिंदी विश्वविद्यालय में नव-दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का सफल समापन।

rktvnews

Leave a Comment