RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:संभागायुक्त श्री गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)05 जून।संभागायुक्त संजय गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन मण्डल उज्जैन द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय में विकसित किये जा रहे सांस्कृतिक वन गुजरात मॉडल में पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता, संरक्षण, मृदा संरक्षण का सन्देश दिया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि पर्यावरण के संरक्षण के लिये वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किये जाने की आवश्यकता है। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को रोकने में तथा अतिवृष्टि और सूखा पड़ने की संभावना को कम करने में वृक्ष अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज विश्व के कई देश ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन के साक्षी बन रहे हैं। इसके कारण समुद्र का जलस्तर भी बढ़ा है तथा अलनीनो की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इसी के साथ वृक्ष वायु प्रदूषण को अवशोषित करके हमें सांस लेने के लिये स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इन सभी परिस्थितियों से बचाव के लिये प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता करना चाहिये।
कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश पाण्डेय, डीआईजी श्री भसीन, वन मण्डलाधिकारी डॉ.किरण बिसेन, जिला विधिक सहायता न्यायाधीश एवं मृदा संरक्षण अभियान के सदस्य उपस्थित थे। इसी क्रम में श्री गुप्ता द्वारा नमामि गंगे, नमामि शिप्रा योजना अन्तर्गत विक्रम सरोवर सफाई अभियान की शुरूआत की। इसी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी, पर्यावरणविदों, पर्यावरण जागरूकता समिति एवं मृदा संरक्षण अभियान के सदस्यों तथा उपस्थित शासकीय कर्मचारियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली।

Related posts

रायपुर : बस्तर की सरपंच जयंती कश्यप दिल्ली में हुई सम्मानित।

rktvnews

थैला-पैसा द्वन्द!

rktvnews

कइसन ई दौर आइल बा…..! : विक्रांत

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जवानियां बाढ़ प्रभावितों को कोई मदद नहीं मिलने की प्रसारित खबर को बताया भ्रामक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बैठक ली।

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न मीडिया इकाइयों द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment