RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर प्रयोगशाला प्रभारी भरत सिंह को सम्मानित कर दी गई विदाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मार्च। शनिवार को महाराजा कॉलेज आरा के प्रयोगशाला प्रभारी वनस्पति ‌विज्ञान विभाग के भरत सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर अंगवस्त्र,माला, मिठाई खिलाकर ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर महाराजा कॉलेज के प्राचार्य प्रो आलोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी रमैया कुमार सिंह एवं अन्य के नेतृत्व में कॉलेज परिवार की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सहित अन्य लोगों ने भरत सिंह के कार्यकाल को सफलतापूर्वक निर्वहन करने, सबसे कुशल व्यवहार रखने व जिम्मेदारी संचालन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गई। प्रधानाचार्य ऑन प्रशाखा पदाधिकारी द्वारा सेवा निवृत्ति पत्र इन्हें हस्तगत कराया गया। सबने इनके उत्तम स्वस्थ, दीर्घायु और शेष जीवन की मंगलकामनाएं दी और कहा गया कि महाराजा महाविद्यालय आरा परिवार उनके सराहनीय योगदान को सदा याद करता रहेगा। सबने कॉलेज से लगाव और जुड़ाव रखने का आग्रह भी किया। मौके पर महाराजा कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह सचिव अनिल कुमार सिंह ,रमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

राज्यपाल को ’अथाई के स्वर’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट।

rktvnews

भोजपुर : शांतिपूर्ण मतदान संपन्न! 55-56 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया।

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी ने के.जी.बी.वी. दुमका में छात्राओं के साथ किया मध्याह्न भोजन।

rktvnews

महिला महाविद्यालय, आरा में भगवान महावीर की जयंती पर सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज और शिप्रा के निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment