नेक इंसान बनकर ऐसा काम करें जिससे समाज और संस्थान का नाम रौशन हो:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई। रविवार को महाराजा कॉलेज के ‘स्नातकोत्तर इतिहास विभाग’ में पी.जी. सेमेस्टर – 4 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया गया। जिसका नेतृत्व सेमेस्टर- 2 के छात्रों ने किया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्रधानाचार्य प्रोफेसर ओ.पी. राय की अध्यक्षता में ‘सरस्वती एवं गणेश वंदना’ से हुई।
तत्पश्चात प्रधानाचार्य एवं विभागीय शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए प्रधानाचार्य ने छात्रों को व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की नेक सलाह दी। इन्होंने एक अच्छे इंसान बनकर एवं समाज उपयोगी कार्य से जुड़कर न केवल अपना बल्कि समाज और अपने संस्थान का नाम रौशन करने की शुभकामना दी।
विभागाध्यक्ष डॉ .मोहम्मद नियाज हुसैन ने छात्रों को इतिहास के क्षेत्र में उपलब्ध करियर की सलाह देते हुए बतलाया कि प्रशासनिक सेवाओं के अतिरिक्त बी.एड ,नेट, जे.आर.एफ. करके शिक्षा के क्षेत्र में करियर पाने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं राज्य अभिलेखागार में आर्किविस्ट का पद सहित संग्रहालय एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान में भी अवसर तलाशे जा सकते है।
सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार राय ने छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य अविलम्ब निर्धारण कर उस दिशा में पूरे हौसले के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सरकारी सेवाओं में सीमित अवसर को देखते हुए अन्य वैकल्पिक अवसरों को पहचानने एवं आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बतलाया कि आगे का सफर दुर्गम एवं कठिन हो सकता है, लेकिन अपने उद्देश्यों के प्रति केंद्रित रहकर धैर्य से कार्य करने की सलाह दी।
सहायक प्रोफेसर डॉ राजेश सिंह ने बतलाया कि उनके जीवन यात्रा तकनीकी तौर पर ब्रह्मचर्य आश्रम से गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर गई है।ऐसे में और सजगता की आवश्यकता है। डॉ अमितांशु ने लक्ष्य में सफल होंने की बात बताई।
डॉ. कमलेश सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं से अपने जीवन में धैर्य ,अनुशासन एवं संयम अपनाने के साथ-साथ बेहतर एवं संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता एवं नृत्य प्रस्तुत किये। स्नातकोत्तर सेमेस्टर- 4 के छात्र आदित्य कुमार ने गणेश वंदना तथा राष्ट्रभक्ति गीत पर डांस कर एवं मोहम्मद तस्वुर हुसैन ने राष्ट्रभक्ति गीत गाकर उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शाहिंदा फातिमा एवं धनंजय कुमार ने सफलतापूर्वक संयुक्त रूप से किया। मौके पर डॉ. वंदना सिंह ,डॉ. मोना, डॉ. पिंकी आदि शिक्षक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार ने दिया। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल कुमार, प्रशांत कुमार, आकाश कुमार, अंजली कुमारी, आकांक्षा, प्रिया, नीरू कुमारी, निक्की पूजा, स्नेहा, मनीषा, ममता सहित तमाम छात्र- छात्राओं एवं विजेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


नेक इंसान बनकर ऐसा काम करें जिससे समाज और संस्थान का नाम रौशन हो:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय