RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान की सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई। रविवार को महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला कार्यालय सह सत्संग भवन महाराजा हाता गली न0–2 में सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित किया गया।मंच संचालन आरा अनुमंडल संयोजक श्रीकृष्ण प्रसाद ने किया।उमेश कुमार सिंह ने गुरू के शरण में एक दिन जाना होगा सुंदर भजन प्रस्तुत किया। हरे राम पाठक ने कहा — ब्रह्म विद्या अति महत्वपूर्ण विधा है। आत्मा एवं परमात्मा प्राप्त करने का साधन ही विहंगम योग है।
बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने कहा — सदियों से जो पुजा करते आ रहे हैं , उसी का प्रतिफल है कि हम सभी अध्यात्मिक ज्ञान विहंगम योग के साथ साधनारत है।। सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज ने कहा कि आत्मा को जानना ही अध्यात्म है। वहीं आत्मा एवं परमात्मा से मिलन करा सकते हैं। आत्मा एवं परमात्मा के बारे में बतलाने वाले विधा का नाम ही ब्रह्म विद्या है।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति में विजय पाण्डेय, सुरेश कुमार, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, धमेंद्र धीरज जी, उपेन्द्र सिंह,रामयश सिंह , सुनीता देवी,कंचन तिवारी, रीना गुप्ता,नीकी पाठक, रीता देवी, पिंकी प्रसाद, मीरा उपाध्याय, जैयमालती राय, संगीता देवी के अलावे दर्जनों गुरू भाई बहनों ने भाग लिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

मुख्यमंत्री का संकेत के परिवार ने पौध-रोपण कर माना आभार।

rktvnews

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने फहराया तिरंगा!15 अगस्त को सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण।

rktvnews

स्वच्छता व जागरूकता के लिए विनम्रता फाउंडेशन चला रही है मुहीम।

rktvnews

भोजपुर :जिला कांग्रेस कार्यालय में मना अगस्त क्रांति दिवस।

rktvnews

Leave a Comment