RK TV News
खबरें
Breaking News

वाराणसी:भोजपुरी एवं गुजराती फिल्म स्टार राकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में हूमेन राईटस एण्ड सोशल जस्टिस विषयक संगोष्ठी आयोजित।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)11 दिसंबर।प्रोग्रेसिव फाउण्डेशन आफ हूमेन राईटस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भोजपुरी एवं गुजराती फिल्म स्टार राकेश पाण्डेय के अध्यक्षता में हूमेन राईटस एण्ड सोशल जस्टिस विषयक संगोष्ठी में मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया ।
वाराणसी महानगर के कटेसर के रमाडा होटल में संपूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रोग्रेसिव फाउण्डेशन आफ हूमेन राईटस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुजराती एवं भोजपुरी फिल्म स्टार राकेश पाण्डेय के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि एवं विशेष वक्ता के रूप में डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु – आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री रामनरेश रावल, गुजरात के पूर्व एम.एल.सी.राजू परमार, फिल्म निर्माता मुकेश पाण्डेय, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रोहित पाण्डेय, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्य पालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र, वंशीधर उपाध्याय,दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के राकेश पाण्डेय, हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, होमगार्ड कमाण्डेण्ट बृजेश कुमार पाण्डेय, काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, वरिष्ठ पत्रकार डीके.मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार जेपी. पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, फिल्म निर्माता, निदेशक विनोद त्रिपाठी, भजन गायक गोपाल त्रिपाठी, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता सहित अनेकों लोगों ने उक्त मानवाधिकार संगोष्ठी में अपना -अपना विचार व्यक्त किया।
आयोजन के अन्त में फिल्म निर्माता, निदेशक मुकेश पाण्डेय द्वारा निर्देशित बजरंगबली पर केंद्रित प्रोमो ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन अध्यक्ष, फिल्म स्टार राकेश पाण्डेय ने महान क्रान्तिकारी मंगल पाण्डेय स्मृति सम्मान,अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि 108 लोगों को भेंट किया।
तत्पश्चात् अपने अध्यक्षीय उदबोधन में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं हिन्दी साहित्य भारती के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल की पंक्तियां – मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा और कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक की पंक्तियां मानव से मानव का हो सच्चा भाईचारा, यही हर जन-जन के मन में सोच -समझ हमारा के भाव का हवाला देते हुए संपूर्ण मानव प्रेमियों से विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर भेदभाव की कुंठित मानसिकता से अलग हटकर मानव धर्म का पालन करने का आह्वान किया।
आगंतुकजनों के प्रति स्वागत संबोधन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सहगल, संचालन डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा एवं धन्यवाद आभार फिल्म निर्माता, निदेशक मुकेश पाण्डेय ने किया।

Related posts

कांग्रेस के बाद राजद ने थामा शिक्षकों का हाथ!राजद नेता प्रिय रंजन हुए धरने में शामिल।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने काशी तमिल संगमम् II के दौरान वाराणसी का दौरा किया।

rktvnews

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण में जब्त वाहनों,उपकरणों की नीलामी में 2.58 करोड़ राजस्व की हुई प्राप्ति।

rktvnews

उत्तराखंड:सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई।

rktvnews

Leave a Comment