RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा-मोदी मनुस्मृति से देश चलाना चाहती हैं,एनडीए नेता अतिपिछड़ों के लिए बहाते हैं नकली आंसू:अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

बाबा साहेब के संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण के दुश्मनों की हार निश्चित: राजेश साहनी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई।खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा) के राष्ट्रीय सचिव राजेश साहनी ने आरा संसदीय क्षेत्र के कोइलवर और आरा सदर प्रखंडों के दर्जनों गांवों में जनसंवाद करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की।
उत्तर प्रदेश से आये अतिपिछड़ा सम्सज के नेता राजेश साहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब के संविधान द्वारा दिये गए लोकतंत्र और आरक्षण के अधिकार की दुश्मन है और देश को मनुस्मृति के मुताबिक चलाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि नरेंद मोदी और नीतीश कुमार अतिपिछड़ों के साथ नकली प्रेम प्रदर्शित करते हैं। मोदी के दस साल दलितों-अतिपिछड़ो के लिये आफत काल साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश के तहत अगिआंव के बड़गांव में अतिपिछड़ा बिंद व कहार समुदाय के 15 लोगों समेत 23 गरीबों को फर्जी मुकदमें में आजीवन कारावास की सजा दे दी गई। यहां तक कि लोकप्रिय युवा विधायक मनोज मंजिल को भी नहीं छोड़ा गया और उनकी विधायकी छीन ली गयी।
यह जनसंवाद कार्यक्रम कोइलवर प्रखंड के खनगांव, फरहंगपुत, बहियारा, धनडीहा, आदर्श कॉलोनी और आरा सदर प्रखंड के गोठहुला और बरौली गांवों में आयोजित हुआ।
कोइलवर में भाकपा(माले) नेता भोला यादव और विजय कुमार,खनगांव के पंचायत समिति सदस्य प्रमोद चौधरी, संजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी और आरा में भाकपा(माले) नेता विजय ओझा, कामता बिंद आदि उनके साथ मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड: चार धाम यात्रियों के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण टनल को जिला प्रशासन ने अस्थायी रूप से खोल दिया।

rktvnews

पटना:लम्बे अवकाश पर गए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभा कक्ष में जिला योजना अनावद्ध निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में BAPS स्वामीनारायण संस्था के “कार्यकर सुवर्ण महोत्सव” को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात।

rktvnews

Leave a Comment