RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)04 जुलाई।जिला खनिज निधि सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में तकनीकी युग में भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज पर बुधवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त रमेश घोलप शामिल हुए। वहीं मुंबई से आए ग्लोबल टीचर अवार्ड 2020 के विजेता एवं वर्ष 2016 के इनोवेटिव शोधकर्ता श्री रंजीत डिसले भी वक्ता के रूप में शामिल हुए। सेमिनार प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों का पौधा भेंट कर एवं स्वागत गान के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सेमिनार में सबसे पहले जिले के शिक्षक, विद्यालय, छात्र/छात्राओं समेत अन्य शिक्षण से जुड़ी जानकारियां सभी के बीच साझा किया गया। साथ ही वक्ता रंजीत डिसले ने अपने जीवन का अनुभव साझा किया इसके अलावे उन्होने कहा मेरे द्वारा बच्चों को किस तरह से पढ़ाई के प्रति रूची बढ़ाई जाय और विद्यालय तक शत प्रतिशत बच्चों को लाया जाय। इसके लिए एक सरकारी शिक्षक होने के नाते हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होने अमेरिका के सरकारी विद्यालयों में आधुनिक रूप से छात्र/छात्राओं को शिक्षा दिया जाता है और बच्चे का रूची पढ़ाई के प्रति बढ़ता है। इस संदर्भ में भी उन्होने जानकारी साझा की। उपस्थित जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को कहा हमे पुरा उम्मीद है कि आप लोग यहां से जाने के बाद अपने-विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन में रूची पैदा करने एवं शत प्रतिशत बच्चों को शिक्षित करने व विद्यालय तक लाने में विभिन्न आयामों को अपनायेंगे।
21वीं सदी के बच्चों को पढ़ाने के लिए हम सभी को 21वीं सदी का शिक्षक बनना होगा। अमेरिका के शिक्षण प्रणाली बताने का उद्देश्य था कि आप सभी शिक्षक अपने छात्र/छात्राओं को तकनीक का प्रयोग करके बेहतर तरीको से पढ़ा सके।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सरकारी विद्यालय से अपनी कैरियर की शुरूआत करने वाले रंजीत डिसले द्वारा जिस तरह से कम संसाधान में तकनीकी का प्रयोग कर बच्चों को शिक्षित बनाने एवं वैश्विक स्तर से जोड़ने में हर संभव प्रयास किया गया है । शिक्षा व्यवस्था में सबसे अहम भुमिका शिक्षक की होती है, मुझे उम्मीद है कि आज आप सभी जिले के शिक्षक सेमिनार के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता की जानकारी लेकर जाएंगे इसे जरूर विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई के गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु प्रयोग करेंगे। रंजीत डिसले को सेमिनार में बुलाने का मुख्य उद्देश्य चतरा जिला के शिक्षकों को उत्साहित करना है। अगर गांव के लोग यह समझते है कि यह सरकारी स्कूल नहीं गांव की स्कूल है तो सभी समस्याएं सुधर जाएगी। सभी शिक्षक विद्यालयों के आवश्यकताओं को साझा करें जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।
शिक्षा के माध्यम से समाज में परिवर्तन हो सकता है इसमे शिक्षक ही महत्वपूर्ण भुमिका अदा करते है। शिक्षक अच्छा इंसान बनाता है अगर शिक्षक मेहनत करते है तो पीढ़ियाँ बदलती है और अगर एक इंसान मेहनत करता है तो किसमत बदलती है। तकनीकी युग में खुद को अपडेट रखे शिक्षक, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सब मिलकर करेंगे कार्य।
समेमिनार में उपायुक्त चतरा द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मो0 एजाजुल हक उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिवानखाना को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
सेमिनार में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

छावनी क्षेत्रों को अन्य नगर पालिकाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

21 जून 2024 को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर:युवा जदयू पूर्व नेता से संपर्क व संगठन विस्तार को ले बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना के असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment