RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सहयोग शिविर मे मामलों का किया गया निष्पादन! शाहपुर प्रखंड के 6 पंचायतों मे सहयोग शिविर का हुआ आयोजन।

शाहपुर नगर पंचायत मे आयोजित सहयोग शिविर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के पाॅच ग्राम पंचायत एवं एक नगर पंचायत सहित 6 पंचायतों मे सहयोग शिविर आयोजित किया गया। प्रखंड के पांच ग्राम पंचायतों के अलावा शाहपुर नगर पंचायत के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन, परिमार्जन जैसे कई जनहित से जुङे मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर मे उपस्थित लोगों का आवेदन लेकर मामलों का त्वरित निष्पादन हुआ। कई अन्य मामलों मे कारवाई तथा निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया गया। बीडीओ के प्रभार मे कार्य कर रहे सीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि पांच पंचायतों मे कुल 312 आवेदन आये जबकि नगर पंचायत शाहपुर मे कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। नगर पंचायत मे आये आवेदनों का निष्पादन नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार द्वारा किया गया।

बहोरनपुर पंचायत मे आयोजित सहयोग शिविर

जिन पंचायतों मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया उनमे सहजौली पंचायत, लच्छू टोला पंचायत, बहोरनपुर पंचायत, करजा पंचायत, गौरा पंचायत के अलावा शाहपुर नगर पंचायत शामिल है। शिविर मे सीओ सह प्रभारी बीडीओ आनंद प्रकाश, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, कनीय अभियंता जयनंदन चौधरी, नगर आवास के जेई शैलेश कुमार, नगर कर्मी सुशील कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिंस कुमार, विक्की कुमार, मुखिया मनोज ठाकुर, पदाधिकारी, कर्मचारी, कई गणमान्य लोग सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय बाजार में आयातित स्टॉक आने तक सरकार राष्ट्रीय सुरक्षित भंडार से अरहर (तुअर) जारी करेगी, अरहर दाल का वितरण पात्र मिल मालिकों के बीच ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा

rktvnews

देहरादून: केदारनाथ और हेमकुंट साहिब में रोपवे के विकास हेतु राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच समझौता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:जनपद के 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम किए गए आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति 26 से 27 अक्टूबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी।

rktvnews

व्यंग्य:कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को🤪

rktvnews

Leave a Comment