RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रख्यात भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव को संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फेलोशिप।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 जनवरी।प्रख्यात भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की वरिष्ठ अध्येता वृत्ति ( सीनियर फेलोशिप ) प्रदान की गई है। यह सम्मान उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, कला व साहित्य के अंतर्संबंधों पर गहन दृष्टि और भोजपुरी संस्कृति को चित्रकला के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया गया है।
वंदना श्रीवास्तव ने अपनी कलाकृतियों में भोजपुरी समाज, उसकी परंपराओं, लोकजीवन और रंग-रूप को जीवंत रूप में उकेरा है। उनके चित्रों में भोजपुरी संस्कृति की गहराई और जीवन-दर्शन की झलक मिलती है। उनके कार्यों ने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भोजपुरी कला की पहचान स्थापित की है।
वन्दना श्रीवास्तव की ससुराल उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले के रामपुर कान्धी, देवलास गाँव में तथा मायका आज़मगढ़ ज़िले के रिठिया ( बूढ़नपुर)
गाँव में है। उन्होंने राजस्थान से एम. ए. की उपाधि प्राप्त की है। वे दिल्ली सरकार की साहित्य कला परिषद की सदस्य रही हैं।
यह वृत्ति वंदना श्रीवास्तव को अपनी रचनात्मकता को और निखारने और ( भोजपुरी ) कला और साहित्य के अंतर्संबंधों पर गहन अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करेगी। इस उपलब्धि पर कला जगत और भोजपुरी समाज के बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।
वंदना श्रीवास्तव का यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति के लिए भी गर्व का क्षण है।

Related posts

जिलाधिकारी ने की डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी की बैठक की।

rktvnews

रामगढ़;दो गुटों के बीच झड़प की संभावना के मद्देनजर डीसी और एसपी ने किया फ्लैगमार्च।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सीएमएआई के साथ हुआ एमओयू, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रही कई शैक्षणिक संस्थानों की संस्थापक सदस्य सुमन जैन।

rktvnews

भोजपुर : अज्ञात वाहन से टकराने से कार चालक की मौत! पत्नी, पुत्र, पुत्री,सास समेत चार जख्मी! महाकुम्भ से लौटने के क्रम मे हुआ हादसा।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विदेश यात्रा के लिए किया प्रस्थान।

rktvnews

Leave a Comment