RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अलावा आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई किस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसका समापन गांधी जयंती पर होगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह के साथ चलाया जाएगा। साथ ही अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी चिकित्सा केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। इनमें महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच होगी। किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट और पोषण संबंधी परामर्श दिया जाएगा। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा के अलावा रक्तदान शिविर लगेंगे और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता कार्ड भी बनाए जाएंगे।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना एवं स्थानीय संस्थानों को सशक्त करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा सहज व्यवहार करने एवं प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके, ताकि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित 267 गाँव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। आगे उपायुक्त ने जिले के सभी दस प्रखंडो में किए जाने वाले कार्यों की सही निगरानी के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई बैठक।

rktvnews

जमीन दो ,आवास दो आंदोलन के लिए जन सम्पर्क अभियान तेज – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी के लिए 1950 पर संपर्क करें: डीएम, गया

rktvnews

भोजपुर:30 दिसंबर को जदयू कार्यकर्ता आभार समारोह भव्य व ऐतिहासिक होगा : राधाचरण साह

rktvnews

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

चतरा:होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, अभ्यर्थियों से संवाद कर जानी समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment