आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई। मंगलवार को तरारी प्रखंड के जेठवार भट्ट गाँव में माँ बरेजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हवन – मन्त्रोंचारण व भंडारे के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन हवन व प्रसाद के लिए श्रद्धांलुओं की भीड़ उमड़ी. हवन व वैदिक मन्त्रोंचार से आस पास वातावरण शुद्ध हो गया। यज्ञ मेले का श्रद्धांलुओं ने जम कर लुत्फ़ उठाया. जलेबी, गोलगप्पे, झूले पर श्रद्धांलुओं की भीड़ लगी रही.भंडारे का आयोजन यज्ञ के प्रधान जजमान कौशलेन्द्र राय व शोभा देवी ने किया. भंडारे में करीब बीस हजार श्रद्धांलूओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
यज्ञ के अंतिम दिन भागवत कथा में मथुरा गोवर्धन के जगद्गुरु निम्बकाचार्य राधा मोहन शरण देवाचार्य जी महाराज ने कथा का श्रवण कराया. श्री महाराज ने कहा कि जैसे जल तरंग में भेद नहीं है वैसे ही रुक्मणि और श्री कृष्ण में भेद नहीं है. एक शक्ति है तो दूसरा शक्तिमान. रुक्मणि और श्री कृष्ण किसी काल में अलग नहीं हो सकते।संध्या वेला में देवी जागरण में झूमें श्रद्धालु।
माँ बरेजी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश राय और सचिव विजय राय ने कहा कि यज्ञ का समापन इस विश्वास के साथ हो रहा है कि पुनः 2026 में माँ बरेजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में हम सभी मिलेंगे और श्री महाराज जी का पुनः सानिध्य प्राप्त करेंगे.
इस अवसर पर भाजपा नेता सतीश भट्ट,राहुल राय उर्फ अंशु राय, अमित राय, मंतोष राय, धीरज राय अमन राय रूपेश राय विजय राय पिंटू राय रोहित शर्मा पप्पू शर्मा विजय राय संतोष राय अभय राय राहुल राय वेद प्रकाश राय त्रिलोकी राय शैलेन्द्र राय, पुरुषोत्तम भट्ट ने श्री महाराज का सानिध्य प्राप्त किया।

