RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाजार समिति स्थित ईवीएम वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)15 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ०गौरव मंगला ने मंगलवार को छपरा बाजार समिति के प्रांगण में बनाये गये ईवीएम वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र से संबंधित किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
मतदान के दिन मतदान के उपरांत ईवीएम जमा करने के लिये विधानसभा वार रिसीविंग काउंटर बनाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा के रिसिविंग काउंटर के पास मतदान कर्मियों के प्रतीक्षा एवं विश्राम हेतु पर्याप्त जगह में पंडाल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के रहने हेतु भी व्यवस्था की गई है। यहाँ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिये विश्राम स्थल, प्रेक्षक कक्ष, आरओ कक्ष, मीडिया सेंटर आदि का भी निर्माण किया जा रहा है।
मतगणना हेतु विधानसभा वार अलग अलग मतगणना कक्ष तैयार किये जा रहे हैं।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शेष कार्यों को निर्धारित मानक के अनुरूप समय से पूरा करने का निदेश दिया। परिसर की साफ सफाई , पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के संबंध में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त सहित अन्य सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने किया एक दिवसीय चतुर्थ पंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का उद्घाटन।

rktvnews

सिर्फ लूटते हैं फर्जी ट्रैवल एजेंट, एजेंसी और वेबसाइट।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने मतदान कर्मी,पुलिस पदाधिकारी,सेक्टर पदाधिकारी की संयुक्त रूप से की ब्रीफिंग ।

rktvnews

भोजपुर:पद प्रोन्नति हेतु प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष व कर्मचारी नेताओं ने कुलपति से की भेंट।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति नटखट ज़ोन में सावन और ग्रीन डे पर बच्चों का प्रदर्शन अद्भुत।

rktvnews

सारण:बेहतर प्रशिक्षण के लिए छात्रों को मैट्रिक स्तर पर ही प्रोत्साहित किया जाना चाहिए- डीएम

rktvnews

Leave a Comment