RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राज्यपाल ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के 26 वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया।

सैनिक राष्ट्र निर्माण के सच्चे भागीदार- सैनिक शब्द ही रगों में जोश जगाने वाला है : राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)20 दिसंबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता। वह जब सेना में नहीं भी होता है तो राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभा रहा होता है। उन्होंने कहा कि सैनिक शब्द ही रगों में जोश जगाने वाला है। उन्होंने माखन लाल चतुर्वेदी की लिखी पुस्तक की अभिलाषा की पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि सैनिक उसी पथ को चुनते हैं जो वीरता से जुड़ा होता है। मां भारती के लिए सर्वस्व समर्पण ही उनका एकमात्र लक्ष्य होता है।
राज्यपाल श्री बागडे शनिवार को आर्मी एरिया ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के 26 वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सम्मान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के परिजनों के लिए भी सबको मिलकर कार्य करना चाहिए।
राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों को सशक्त करने हेतु चलाई जा रहीं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों द्वारा सामाजिक सेवा, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका की सराहना भी की।
समारोह में देशभर से पूर्व सैनिक, रक्षा विशेषज्ञ एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियो ने भाग लिया।मेजर जनरल अनुज माथुर ने परिषद के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान परिषद की स्मारिका का भी लोकार्पण किया।

Related posts

भारत में मजबूत हो रही है ईएसजी लीडरशिप।

rktvnews

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कोयम्बटूर में राजस्थानी संघ भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 21वीं पशुधन गणना की तैयारी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रणनीति बनाने और सशक्त करने के लिए एक व्यापक कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

आरजी कर मामले में संघर्ष के कुछ ‘अद्वितीय’ पहलू।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत से सहायता प्राप्त रेल अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

सीएसआईआर-सीआईएमएफआर ने कोयला गैसीकरण में चुनौतियों और अवसरों पर दो दिवसीय कार्यशाला- “केयरिंग-2024” का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment