RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:शीतलहर से राहत के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, 5182 कंबलों का वितरण और अलाव की व्यापक एवं ठोस व्यवस्था।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ठंड से बचाव के पुख्ता उपाय, स्कूली गतिविधियाँ स्थगित, राहत कार्य तेज।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)08 जनवरी।जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर ठंड से बचाव के लिए लगातार एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं, ताकि गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। ठंड से राहत एवं सुरक्षा के मद्देनज़र कंबल वितरण, जगह-जगह अलाव की व्यवस्था तथा स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को 10 जनवरी तक विस्तारित करते हुए बंद किया गया है।
जिलाधिकारी ने ठंड से सुरक्षा के उद्देश्य से अब तक जिले में कुल 5182 कंबलों का वितरण गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कराया है। यह कंबल वितरण अभियान जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। खासकर फुटपाथों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले असहाय लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसके साथ ही शीतलहर से बचाव के लिए जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों, चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय ठंड से राहत मिल सके। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां तुरंत अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी तथा अपर समाहर्ता राजस्व को ठंड से संबंधित सभी राहत कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ठंड से बचाव के साधनों से वंचित न रहना पड़े।
जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ठंड के अत्यधिक प्रभाव के कारण शैक्षणिक गतिविधियों को बंद करने का निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, जरूरतमंद व्यक्तियों की जानकारी प्रशासन को दें और संवेदनशील होकर असहाय लोगों की सहायता करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ठंड के इस दौर में राहत एवं सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में तत्पर है।

Related posts

भोजपुर:जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सरकार समिति भोजपुर की मार्च 2024 तिमाही की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक, योजनाओं की पूर्णता में देरी पर जताई अप्रसन्नता ,कार्रवाई की दी गई चेतावनी।

rktvnews

जिला निर्वाचन विभाग, मोतिहारी के तत्वाधान में 80 प्लस मतदाताओं को अंगवस्त्र एवं भारत निर्वाचन आयोग का संदेश प्रदान कर दिया गया सम्मान।

rktvnews

देवघर:शिव भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा समागम: श्रावणी मेले के दौरान मंचों पर कलाकारों देंगे प्रस्तुतियां।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:लोकसभा आम चुनाव, 2024,नामांकन के पहले दिन 01 नामांकन दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment