आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई। मंगलवार को सीबीएसई के कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम घोषित होते ही स्थानीय ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए बच्चों मे खुशी की लहर तब दौड़ गयी जब अच्छे अंकों से पास होने की सूचना उन्हें तथा उनके अभिभावकों को मिली। सभी उत्तीर्ण बच्चों में तब और हर्ष व्याप्त हो गया जब उन्हें सूचना मिली कि उनका ज्ञान ज्योति स्कूल अगले ही दिन टॉपर्स को उनके अभिभावकों के साथ उन्हें सम्मानित करने जा रहा है। वह दिन आज आ भी गया जब कक्षा बारहवी के साइंस के गणित स्ट्रीम से अभिनव कुमार पाण्डेय, ने 91.2 प्रतिशत, बायोलॉजी स्ट्रीम से शक्ति मा ने 90 प्रतिशत तथा कॉमर्स से शारीक़ जमाल ने 81 प्रतिशत अंक पाकर क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किये। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे साइंस के गणित स्ट्रीम से अभिनव राज जिन्होंने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, बायोलॉजी स्ट्रीम से जिया कुमारी ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विदित है कि कक्षा बाराहवी में कुल चालीस छात्र छात्रा बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए तथा शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। बारहवी बोर्ड में सफल वैसे विद्यार्थी जिन्होंने अस्सी प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये हैँ, उनके नाम हैँ अभिनव कुमार पांडेय, शक्ति मा, जिया कुमारी, अभिनव राज, अदिति सिंह, शालीनी सिंह , सृष्टि सिंह, रिद्धि गांधी, यश प्रियदर्शी, अभिनव पारमार, सौरभ सिंह, अखंड मिश्रा, हरिओम कुमार राय, शारीक़ जमाल तथा आलोक राज। अस्सी प्रतिशत से ऊपर कुल पंद्रह बच्चे रहे तथा शेष बच्चों ने डिस्टिंक्शन प्रतिशत प्राप्त किये। अदिति सिंह, अक्षत मित्तल के साथ सभी विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ स्कूल ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। बारहवी कक्षा के परिणाम के तुरंत बाद दसवी कक्षा के भी परिणाम घोषित हुए। दसवीं कक्षा में स्कूल में 96.4 प्रतिशत अंक पाकर बोर्ड टॉपर बने सक्षम नर्सरिया, द्वितीय स्थान पर रहे पियूष कमार सिंह जिन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। दसवी बोर्ड की परीक्षा में कुल एक सौ साठ बच्चे बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए और परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। दसवी में कुल तीस बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर तथा सौ से अधिक बच्चों ने डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त किये। निदेशक डॉक्टर आदित्य बिजय जैन ने अपने सम्बोधन में बोर्ड में सफल रहे सभी शत प्रतिशत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी अभिभावकों को उनके द्वारा निभाई गयी जिम्मेवारियों की सराहना करते हुए बच्चों की इस सफलता पर सभी अभिभावकों को बधाई दी। दसवी बोर्ड की परीक्षा में जिन विद्यार्थोयों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये उनके कुछ नाम हैँ। सक्षम नर्सरिया, पियूष कुमार सिंह, शुभम राज, ह्रितविक नाथ, हरीश कुमार, अमित कुमार, पियूष राज, कुणाल राज, राजीव कुमार, आदित्य राज, दिव्या कुमारी, अनु प्रिया, ओम शंकर जी, वैभव कुमार जायसवाल, खुशी कुमारी, नितिन कुमार, कुणाल गुप्ता, तुशार कुमार, कृष कुमार सिंह, हर्षित राज और अमित कुमार तिवारी। प्रिंसिपल डॉक्टर सीपी जैन तथा वाईस प्रिंसिपल डॉक्टर सर्वेश कुमार ने इन सभी बच्चों और अभिभावकों को ढेर सारी बधाइयाँ देते हुए इस बोर्ड परीक्षा में सफल सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अभिभावकों के साथ आये इन विद्यार्थियों का यह सम्मान कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बोर्ड मे सफल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद बच्चों ने अपने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय की अपनी परंपरागत उपलधियों को बरकरार रखते हुए ज्ञान ज्योति के दसवी के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर कई रिकॉर्ड भी बनाये। इस वर्ष स्कूल के लिए बोर्ड परीक्षास परिणाम बड़ा ही संतुलित रहा। बच्चों और अभिभावकों के लिए आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम इतना शानदार रहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों को ज्ञान ज्योति में पढ़ाने पर गर्व होने की अपनी अनुभूति को न सिर्फ व्यक्त किया बल्कि स्कूल के सभी सदस्यों को अपने बच्चों की इस अपार सफलता पर श्रेय देने साहित साधुवाद भी दिया और विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों के हित में किये जा रहे सभी कार्यों की सराहना की। परिणाम प्राप्त होते ही विद्यालय प्रांगण में हर्ष व्याप्त हो गया और विद्यालय के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को खूब बधाइयाँ दीं।

