RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने बैंक डकैती के पूर्व अपराधियों को किया गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)08 अगस्त। भोजपुर पुलिस बैक डकैती करने के पूर्व अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोजपुर द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है की दिनांक-07.08.24 को समय 11:15 बजे रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि समस्तीपुर जिले के कुख्यात अपराधकर्मी मिठ्ठू तिवारी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ बैंक लूटपाट करने की मंशा से आरा आया हुआ है। उक्त आसूचना का सत्यापन, कुख्यात अपराधकार्मी मिठ्ठू तिवारी एवं उनके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०- सह-थानाध्यक्ष, कमलजीत आरा नवादा थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० वाहिद अली आरा नवादा थाना, थाना के सशस्त्र बल, आसूचना इकाई टीम एवं डी०आई०यू० की टीम के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 11:40 बजे रात्रि में पकड़ी चौक पहुँचा तो देखा कि तेजी से बिना नंबर प्लेट का एक पल्सर बाईक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर रमना मैदान की तरफ भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से भाग रहे मोटरसाईकिल सवार तीनों अपराधकर्मी कमशः 1. मिन्टु कुमार उर्फ मिठ्ठू तिवारी पे० स्व० राजकुमार तिवरी, 2. छोटु कुमार सिंह पे० किशनदेव सिंह, दोनों सा०-मथुरापुर, थाना-बाजार समिति, जिला-समस्तीपुर, 3. मोनु कुमार पे० स्व० अषोक पाण्डेय, सा० डुमरी, थाना-सिधौल जिला-बेगुसराय को पकड़ा गया। फिर उक्त अपराधकर्मियों ने पुछताछ के क्रम में बताया कि बैंक लूटने की योजना बनाकर आरा आये थे। तथा गिरोह के अन्य सदस्य रामभज्जू पाण्डेय एवं बलराम तिवारी जो सीतामढ़ी जिला के रहने वाले है ट्रेन या बस से देर शाम तक आरा आने वाले हैं। फिर गठित टीम द्वारा अन्य सदस्यों की काफी खोजबीन किया गया, परंतु पता नहीं चला। पकड़ाये व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी समस्तीपुर, सीतामढ़ी, विदई थाना मधुबनी एवं वारसलीगंज थाना, जिला-नवादा में घटना को अंजामदिये हैं तथा इसके लिए पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। पकड़ाये अपराधियों के निशानदेही के आधार पर तलाशी के कम में बिना पल्सर मोटरसाईकिल के सीट के नीचे से 02 देशी कट्टा, 04 जिन्दा गोली एवं दो मोबाईल बरामद / जप्त किया गया है। इस संबंध में आरा नवादा थाना कांड सं0-578/24 दि0-08.08.24 धारा-310 (4)/310(5)/310(6)/111(1) बी.एन.एस. एवं 25 (1-b)a/26/35 Arms Act दर्ज किया गया हैं।

> बरामदगी-

(i) देशी कट्टा-02

(ii) जिंदा कारतुस-04

(iii) मोबाईल-02

(iv) मोटरसाईकिल-01

> गिरफ्तारी-

(1) मिन्द्र कुमार उर्फ मिळू तिवारी पे० स्व० राजकुमार तिवरी, सा०-मथुरापुर, थाना-बाजार समिति, जिला-समस्तीपुर।

(ii) छोटु कुमार सिंह पे० किशनदेव सिंह, सा०-मथुरापुर, थाना-बाजार समिति, जिला-समस्तीपुर।

(iii) मोनु कुमार पे० स्व० अषोक पाण्डेय, सा० डुमरी, थाना सिचौल, जिला-बेगुसराय।

Related posts

भोजपुर : राकेश विशेश्वर ओझा पहुँचे धमवल! बाढ़ पीड़ितों का लिया हाल समाचार।

rktvnews

दरभंगा:जाले प्रखण्ड के श्री भाई लाल भारत जनता उच्च विद्यालय परिसर में हुआ रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला।

rktvnews

भोजपुर:शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

गढ़वा:मिशन आदि कर्मयोगी के अंतर्गत अब गढ़वा जिले के 113 ग्रामों के स्थान पर 237 ग्रामों का बनेगा ग्राम विकास विजन 2030

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 अगस्त 25

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अर्जेंटीना के माउंट एकोनकागुआ के लिए एनआईएम-जेआईएम एवं डब्ल्यूएस के संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment