RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:मतदाता जागरूकता व प्रशिक्षण रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

आरा/भोजपुर 16 जनवरी।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक मेें स्वीप गतिविधि अंतर्गत आज लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित भोजपुर समाहरणालय, आरा परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा 32-आरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 192-संदेश , 193-बड़हरा, 194-आरा, 195-अगिऑव(अ0जा0), 196-तरारी, 197-जगदीशपुर एवं 198-शाहपुर के मतदाताओं को ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन वाहनों EVM /VVPAT mobile demonstration Van (MDV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन वाहनों के माध्यम से भोजपुर जिले के सभी 2249 मतदान केन्द्रों से संबंधित 1281 मतदान केन्द्र भवन स्थलों पर मतदाताओं के मध्य ई0वी0एम0/वी0वी0पैट से जागरुक करने हेतु सभी सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुमंडल/प्रखंडों/पंचायतवार रुट चार्ट के अनुसार ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन वाहन से परिचालन किया जाना है।
ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन वाहन पर मास्टर ट्रेनर, कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति सशस्त्र सुरक्षा पुलिस बलों के साथ की गई है। साथ ही प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक एवं मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रति दिन कार्य अवधि में मतदान केन्द्र भवन स्थल पर पहूँचकर ई0वी0एम0/वी0वी0पैट के माध्यम से मतदाताओं को मतदान डलवाकर प्रशिक्षित किया जाएगा।
उक्त अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा उपस्थित प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों को बताया गया कि आम जनों को ई0वी0एम0/वी0वी0पैट मशीनों से मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा एवं निश्चित रुप से ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन -सह-मतदाता जागरुकता अभियान द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
उक्त अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, डी0आई0ओ0, एन0आई0सी0, भोजपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जगदीशपुर-सह-पीरो एवं आरा सदर, प्रतिनियुक्त सभी कर्मी, पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बीजेपी आरा ग्रामीण मंडल के पूर्व अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष की मृत्यु पर पीड़ित परिवार से विधान पार्षद डॉ प्रमोद कुमार चद्रवंशी सहित भाजपा नेताओं ने मिलकर ढांढस बंधाया।

rktvnews

स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा भोजपुर ने श्रमदान कर की सफाई।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत आमजनों व वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 अप्रैल 24

rktvnews

कमांडेंट्स कॉन्क्लेव का छठा संस्करण पुणे में आयोजित हुआ।

rktvnews

पटना:सनातन संस्कृति के महान अध्येता और नुतनता के पक्षधर थे आचार्य देवेंद्रनाथ शर्मा : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment