RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ओझा ने बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा।

मोटरबोट से शाहपुर प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेते विधायक राकेश रंजन ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 07 सितम्बर। शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने प्रखंड के बाढ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया तथा लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक राकेश रंजन ओझा ने श्याम बाबा बांध, दामोदरपुर,  जवइनिया, बहोरनपुर, टीकापुर, लालू डेरा, माधोपुर, सइया, मरचइया, करनामेपुर सहित कई गाँवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हाल चाल लिया और उनका दुख दर्द सुना।

लोगों की समस्या से रूबरू होते विधायक राकेश रंजन ओझा

उन्होंने लोगों की परेशानी तथा बचाव के लिए पदाधिकारियों से बात की और तेजी से राहत कार्य चलाने को कहा। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत एवं परेशानी नहीं होने दी जायेगी। प्रशासन को तैनात रखा गया है। इस अवसर पर विधायक राकेश रंजन ओझा के साथ मैनेजर राय, सुमन जी, संजय पांडे, रघुवंश पांडे, त्रिभुअन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डांडिया और गरबा नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन सराहनीय : निदेशक रितेश कुमार सिंह

rktvnews

भारतीय नौसेना ने 60 दिवसीय आत्‍मनिर्भरता कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

1 लाख से अधिक महिला पशुपालक पशुजन्य रोगों के बारे में जागरूकता पर वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुई।

rktvnews

आईआईसीए 6-7 अक्टूबर को नई दिल्ली में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के लिए ‘जनजातीय विकास के लिए सीएसआर उत्कृष्टता का लाभ उठाना’ विषय के तहत दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

rktvnews

भोजपुर: जिले में अतिक्रमण को लेकर डीएम के सख्त तेवर, पुनः अतिक्रमण पर होगी FIR,वसूला जायेगा जुर्माना।

rktvnews

बैजू महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

Leave a Comment