
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 07 सितम्बर। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा विधायक मुन्नी देवी ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने एवं सभी पीड़ित परिवारों को समुचित सरकारी राहत व लाभ उपलब्ध कराने हेतू बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से मिल कर लिखित मांग पत्र सौंपा। पूर्व विधायक मुन्नी देवी और भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने श्रम संसाधन मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से यथाशीघ्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बाढ की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भोजपुर के जिला पदाधिकारी को फोन कर अविलंब आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दिनांक 07/09/2026, सोमवार को शाहपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा व निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। 
