RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्रम संसाधन मंत्री व भोजपुर के प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों संग लिया शाहपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा।

शाहपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक राकेश रंजन ओझा, डीएम मनेश कुमार मीणा, एसपी अवधेश दीक्षित व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 08 सितम्बर। सोमवार को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, डीएम और एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। विदित हो की बाढ़ की विभीषिका ने शाहपुर प्रखंड क्षेत्र को पूरी तरह से अपने आगोश मे ले लिया है। श्रम संसाधन मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद अपने काफिले के साथ शाहपुर प्रखंड के चंदा केवटिया सड़क मार्ग से पहुॅचे। भोजपुर के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के साथ उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा, भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा, भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा, भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित, डीडीसी अरुण प्रकाश, जगदीशपुर के एसडीओ ओम प्रकाश लाल, शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश आदि उपस्थित थे। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने चंदा केवटिया से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किए जा रहे बाढ़ राहत कार्य की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ राहत को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रशासन की  प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित रखना और उन्हें भोजन के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक आपदा है और सरकार आपदा पीड़ितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। आपदा की इस घड़ी मे जानमाल की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गाँवों मे आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात है।

शाहपुर प्रखंड के बाढ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा नेता भूअर ओझा, विधायक राकेश रंजन ओझा व अन्य

सरकारी स्तर पर नाव की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति मे बीमार लोगों तथा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुँचाना सुनिश्चित किया जा सके। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है ताकि कोई भूखा नही रहे। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को रहने के लिए प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ प्रभावित पंचायतों एवं गाँवों की सूची तैयार की जा रही है और उचित समीक्षा के बाद अनुश्रवण समिति के माध्यम से नीतिगत निर्णय लिया जायेगा। इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, पंकज तिवारी, झूलन गोंड, भरत तिवारी बिरजू, भूअर पांडे सहित बड़ी संख्या मे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्रम संसाधन मंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विधायक, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ शाहपुर एवं बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मे बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की।

Related posts

पीएम ने दी ईद-उल-फितर की बधाई।

rktvnews

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भुवनेश्वर में अत्याधुनिक ‘आयुष दीक्षा’ केंद्र की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शाहपुर मे फ्लैग मार्च।

rktvnews

बिहार विभूति स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के 50वीं पुण्य तिथि के अवसर पर समाधि स्थल बलुआ, सुपौल में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment