RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

चतरा/झारखंड 23 नवंबर।राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक-24.11.2023 से दिनांक-26.12.2023 तक आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन चतरा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु प्रखण्ड एवं पंचायतवार शिविर लगाने के लिए रोस्टर बनाया गया है।

24 नवम्बर को इन प्रखंडों के पंचायतों में होगा कार्यक्रम का आयोजन

*प्रतापपुर प्रखण्ड के घोरीघाट पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के नावाडीह पनारी, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बेंगोकला पंचायत, चतरा प्रखण्ड के मोकतमा पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड के कोनी पंचायत, मयुरहंड प्रखण्ड के कदगांवा कला पंचायत, पत्थलगडा प्रखण्ड के नावाडीह पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के जिरवाखुर्द पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के पदमपुर पंचायत में दिनांक-24.11.2023 दिन शुक्रवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाया जायेगा। इन शिविरों में सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को
दिया जायेगा। आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर सरकार द्वारा संचालित योजनाएं फूलों झानो आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लें सकते है।
दिनांक 25.11.2023 दिन शनिवार को लावालौंग प्रखण्ड के रीमी पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के जबड़ा पंचायत, गिद्धौर प्रखण्ड के मझगांवा पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रपति का विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

बेहतर जल संवर्धन और प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश को देश में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर के जटाशंकर धाम में जल सहेलियों के साथ वृक्षारोपण किया और जनसमूह को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ आपदा प्राकृतिक नहीं, सरकारी विफलता का परिणाम : माले

rktvnews

Leave a Comment