RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई।पूर्व प्रधानमंत्री और चर्चित स्वतंत्रता सेनानी जगजीवन राम की 39 में पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बाबू जगजीवन राम समाधि स्थल पर पुष्पांजलि एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न पार्टी के नेता शामिल हुए। बाबूजी और उनके पिता संत शोभी राम की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि के पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न धर्म के विद्वानों ने अपने-अपने धर्म ग्रंथों से पाठ किया। प्रार्थना सभा में बौद्ध धर्म से डा.राकेद्र जैन, इस्लाम धर्म से रोजा फारुकी, वैदिक धर्म से डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा, ईसाई धर्म से कैथोलिक मिशन हाई स्कूल, जैन धर्म से शशांक जैन, सिख धर्म से गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान ग्रंथी व टीम द्वारा धार्मिक ग्रंथ का पाठ व भजन कीर्तन किया गया। अंत में सभा के मंच संचालक पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेंद्र कुमार वर्मा ने शांति पाठ किया। तीन मिनट के मौन के पश्चात इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर जगजीवन विद्या भवन, नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी अंशुल अभिजीत, सांसद सुदामा प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिहार के अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक राम, डा.अजय कुमार सिंह, डा.संजय पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर आरा जदयू महानगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी,अधिवक्ता सह जदयू जिला प्रवक्ता देवी दयाल राम,उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,ब्रज किशोर चौधरी, सियाराम मिश्रा,जितेंद्र चंद्रवंशी,रमेश कुमार,सुधीर राम,कन्हैया राम,अशोक राम, राम ईश्वर राम, रामजीत राम,राजेंद्र राम,फकीरचंद्र राम, सत्येंद्र राम, वासुदेव राम, हरेराम यादव,आदि ने भी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।इसके पूर्व चंदवा मोड़, शहीद भवन, जगजीवन कालेज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संध्या में बाबू जी के निवास पर टी पार्टी हुई, जिसमें कई नेता व गणमान्य लोग शामिल हुए।

Related posts

बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता को दी होली की शुभकामना।

rktvnews

12 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

ब्रजभाषा रचनाकार सम्मान समारोह – विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:नीतीश कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में हुई बढ़ोतरी पर लगी मुहर।

rktvnews

भोपाल:भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बस एवं अन्य छोटे वाहन आदि पर श्रद्धालुओं/यात्रियों की ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment