RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

अनुमंडल अस्पताल सोनपुर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

सारण/ छपरा 05 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा अनुमंडल अस्पताल सोनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में साफ- सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया गया‌। लैब टेक्नीशियन के ड्यूटी में अनियमितता पाए जाने पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मृत्युंजय पांडे से स्पष्टीकरण पूछने एवं वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया। नसों के ड्यूटी चार्ट में रोस्टर को प्रदर्शित नहीं करने पर जिला पदाधिकारी ने इसे आदेश की अवहेलना बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। मरीज के बेड हेड टिकट को मरीज के बेड के साथ ही रखने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती मरीज एवं ओपीडी में उपस्थित मरीजों से भी जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं के बारे में पूछताछ की।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने मातृ एवं शिशु सदन का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था से जिला पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर भी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में एआई विकास पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन – एआई का महाकुंभ – को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : आदिवासियों को उनकी जमीन से उजाड़ना मानवता के खिलाफ अपराध: राज्यपाल

rktvnews

“मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया…..”

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्थाई समिति की कमिटी की हुई बैठक।

rktvnews

वैकल्पिक चिकित्सा पर ध्यान देने की आवश्यकता : उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment