RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम ने किया शाहपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा।

मोटरबोट से शाहपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते डीएम मनेश कुमार मीणा व अन्य पदाधिकारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 सितम्बर। भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने डीडीसी अरुण प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड सह अंचल क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया तथा लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के साथ डीडीसी अरुण प्रकाश, एसडीओ ओम प्रकाश लाल, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनंद प्रकाश भी थे। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के साथ मोटरबोट से शाहपुर प्रखंड के बाढग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। जिलाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ मोटरबोट से श्याम बाबा बांध पहुँचे और वहाॅ लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों के दुख दर्द को सुना। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बाढ़ राहत के संबंध मे जानकारी ली और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ गौरा, बहोरनपुर, लच्छू टोला, हरिहरपुर पंचायत के कई गाँवों का भी दौरा किया तथा वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जगदीशपुर के एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने बताया कि बांध पर कम्युनिटी किचेन चल रहा है। लोगों के आवागमन के लिए नाव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्या सुनते डीएम मनेश कुमार मीणा

लोगों को रहने के लिए प्लास्टिक वितरित किया गया है। चिकित्सकों की टीम द्वारा बीमार लोगों की चिकित्सा की जा रही है तथा दवा वितरित किया जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए दूध की मांग विस्थापितों द्वारा करने पर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सीओ आनंद प्रकाश को सुधा डेयरी से दूध उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। पशुओं के लिए पशु चारा की भी व्यवस्था की गई है।

Related posts

राजस्थान:मुख्य सचिव की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट में बिहार की बेटियों ने लहराया परचम।

rktvnews

राष्टीय सुरक्षा सप्ताह के तहत डीएमआरसी पटना द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

हत्या कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार ।

rktvnews

वैशाली:बंद होने के कगार पर पहुंचे केंद्रीय विद्यालय का हुआ कायाकल्प।

rktvnews

Leave a Comment