RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:STSV इंटरनेशनल स्कूल के छात्र -छात्राओं ने CBSE की परीक्षा में लहराया परचम:निदेशक मनोज कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई। सोमवार को एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल आरा के छात्र -छात्राओं ने CBSE की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, परिवार और शहर का नाम रौशन किया है। परीक्षा में कुल 91छात्रों ने भाग लिया। इनमें कला संकाय में वैष्णवी आस्था ने 97%अंक प्राप्त किए और टाप रही। विज्ञान संभाग में 82.2%अकों के साथ हर्षिता रंजन ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में 82.6%अंक प्राप्त कर सुहानी प्रथम रही तो द्वितीय स्थान पर पूजा कुमारी केशरी ने 80.8% अंक प्राप्त किए। तदुपरांत चार छात्रों ने 80% सेअधिक,इक्कीस छात्रों ने 70% से अधिक तथा पचपन छात्रों ने 60%से अधिक अंक प्राप्त किए और विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने छात्रों को बधाई दी और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। प्राचार्य जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने भी छात्रों को आशीर्वाद दिया और वे निरंतर सफलता के सोपान चढ़ते जाएं,ऐसी मंगल कामना की।

Related posts

शिक्षा और यूनिवर्सिटीज पर दोतरफा हमले : स्कूल-कॉलेज पहुंचा बतरा का ख़तरा

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों को मदद करना मानवता की सच्ची सेवा : महापौर

rktvnews

रामगढ़:कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

किसान विरोधी राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का प्रारूप वापस लो: सुदामा प्रसाद

rktvnews

देवघर: समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर दिया जा रहा प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील एवं माँ विजया की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ 12वाँ महोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment