RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, नियमानुसार तरीके से ही उपलब्ध कराए लोगों को गैस: उपायुक्त

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड )29 अप्रैल।बुधवार को उपायुक्त रामगढ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित अन्य गैस आपूर्ति एजेंसियों से उनके द्वारा किए जा रहे आपूर्ति कार्यों की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने एजेंसियों को गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली एवं आपूर्ति की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा मांगे गए गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर आपूर्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मांगों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी आवश्यक सेवा में बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में उपायुक्त ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रामगढ़ जिला अंतर्गत संचालित सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण आगामी दो दिनों के भीतर पूर्ण करें तथा निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित करें।
आम जनों को निर्बाध एवं नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सभी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या अनियमितता नहीं होनी चाहिए एवं नियम अनुसार तरीके से ही लोगों को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र से कालाबाजारी अथवा अन्य प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, गैस आपूर्ति एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: दृष्टिहीनता नही बनी बाधा,आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) को प्रशासनिक सुधार औऱ लोक शिकायत विभाग (DARPG) की “डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग” कैटेगरी-1 में गोल्ड अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

rktvnews

कलम से नियुक्ति तक: बापू सभागार बना बिहार की राजनीति का केंद्र।

rktvnews

खुशखबरी : जिले में आई 9 ट्रू-नेट मशीन, टीबी की जांच होगी आसान।

rktvnews

छत्तीसगढ : प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है नारागांव स्थित मां सियादेवी का मंदिर

rktvnews

Leave a Comment