RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

भोजपुर: डीडीसी ने लापरवाह और अनुपस्थित 81कर्मियों का मानदेय किया स्थगित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई। सोमवार को मनरेगा योजनाओं में कार्यों की प्रगति को लेकर उप विकास आयुक्त भोजपुर ने लिया संज्ञान वैसे सभी कर्मी /पदाधिकारी जो उपस्थिती एवं कार्य के मानक पर खड़ा नहीं उतरे उन पर हुई कार्रवाई। भोजपुर जिले के सभी प्रखंडों में मनरेगा कर्मियों / पदाधिकारियों की दैनिक उपस्थिति का अनुसरण जिले स्तर पर प्रतिदिन किया जा रहा है। सभी प्रखंड से सभी कर्मी /पदाधिकारी की उपस्थिति 11:00 बजे पूर्वाह्न तक जिले को व्हाट्सएप के माध्यम से लाइव लोकेशन के साथ उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया है । इस संदर्भ में कार्रवाई करते हुए उप विकास सहित भोजपुर द्वारा माह अप्रैल 2024 में वैसे सभी कर्मी/ पदाधिकारी को जो बिना सूचना के अपने कार्यालय क्षेत्र से अनुपस्थित अथवा विलंब से कार्यालय आने वाले का उक्त तिथि का मानदेय स्थगित रखा गया है। साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि इस प्रकार के लापरवाही का दोहराव होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए ,अप्रैल माह 2024 में कुल 81 कर्मियों का मानदेय स्थगित किया गया। जिसमें उदवंतनगर प्रखंड के 05 पंचायत रोजगार सेवक, 01 कनीय अभियंता,01बी.एफ.टी, 01लेखपाल एवं 01कार्यपालक सहायक के साथ कुल 09 । आरा सदर के 05 पंचायत रोजगार सेवक। बड़हरा के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित 07 पंचायत रोजगार सेवक ,02 बी.एफ. टी ,01 लेखापाल ,01 कार्यपालक सहायक,01 पंचायत तकनीकी सहायक कुल 13। बिहिया के 03पंचायत रोजगार सेवक। चरपोखरी के 06 पंचायत रोजगार सेवक, 01बी.एफ. टी कुल 07 । गड़हनी के 02 पंचायत रोजगार सेवक,01बी.एफ. टी, कुल 03। जगदीशपुर के 07 पंचायत रोजगार सेवक, 02बी.एफ. टी,02 पंचायत तकनीकी सहायक कुल 11 । कोईलवर के 04 पंचायत रोजगार सेवक,01 तकनीकी सहायक कुल 05 । पीरो के 05 पंचायत रोजगार सेवक,
01बी.एफ. टी,01 कनीय अभियंता,कुल 07 । सहार के 01 लेखापाल। शाहपुर के 03 पंचायत रोजगार सेवक। संदेश के 02 पंचायत रोजगार सेवक। तरारी 05 पंचायत रोजगार सेवक के 05 पंचायत रोजगार सेवक 01बी.एफ. टी,01 पंचायत तकनीकी सहायक कुल 07 कर्मियों का वेतन स्थगित किया गया है।साथ ही दिनांक 2 ,3 एवं 4 ,अप्रैल को कार्यक्रम पदाधिकारी बड़हरा एवं जगदीशपुर ,दिनांक 5/4/2024 को कार्यक्रम पदाधिकारी संदेश एवं पीरो, दिनांक 24 ,25 ,26 04.2024 को कार्यक्रम पदाधिकारी बिहिया द्वारा दैनिक उपस्थिति विवरण नहीं भेजे जाने कारण इन सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Related posts

साजिश के तहत सरकारी विद्यालयों का नही होने दिया जा रहा उत्थान! राज्य के 75466 में से 47555 विद्यालयों में नही है चारदीवारी: राकेश रॉय

rktvnews

भोजपुर: शोकाकुल परिजनों से लोजपा अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने मिलकर दिया सांत्वना।

rktvnews

पटना:PK की घोषणा जन सुराज की सरकार बनते ही सबसे पहले होंगे ये 5 काम – युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को ऋण, किसानों की आय में बढ़ोतरी और बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा।

rktvnews

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023

rktvnews

निर्देशक शिव रवैल ने ‘द रेलवे मेन ‘ के निर्माण से जुड़ी रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment