RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जरूरतमंदों को मदद करना मानवता की सच्ची सेवा : महापौर

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।शिवगंज अंबेडकर कॉलोनी में सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन द्वारा वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया गया। उसके बाद छोटे बच्चे बच्चियों के बीच कपड़ा वितरित किया गया। मौके पर उपस्थित महापौर ने कहा कि जरूरमंद का मदद करना मानवता का काम होता है और संस्था नित्य लोगों की मदद कर मानवता का काम करता है यह एक अच्छी पहल है।सभी को अपने स्तर से कुछ ना कुछ मदद करना चाहिए।संस्था के डायरेक्टर कुमार मंगलम ने कहा कि हम लोग समाज से सहयोग लेकर मदद करने की प्रयास करते इसमें सबका मदद मिलता है और आगे भी मिलता रहे ।इस अवसर पर संस्था के कुमार प्रतीक, अमलेश कुमार यादव ,अभिमन्यु कुमार, उत्सव राठौर ,यश कुमार ,रोहन कुमार , विभु जैन,ज्ञान रंजन, मुरारी सिंह,रत्नेश नंदन, प्रियांशु श्रीवास्तव , विष्णु सिंह तथा बहुत से लोगों उपस्थित थे और सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ और आगे भी कार्यक्रम करने को बोला गया। धन्यवाद ज्ञापन कुमार प्रतीक ने किया ।

Related posts

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने राजपुर विधानसभा हेतु चिन्हित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: पुस्तकों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के बीच बना सकते हैं पुल : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

rktvnews

बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी अपनी यादें।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची महिला विंग करेगी दो दिवसीय “द ब्राइडल स्टोरी” लाइफस्टाइल एक्जबिशन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment