RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:महात्मा सुशील एवं माँ विजया की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ 12वाँ महोत्सव।

हज़ारों इस्सयोगियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, की आह्वान-साधना।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )18 मई। गोलारोड स्थित इस्सयोग के उत्सव-भवन एम एस एम बी भवन के शिखर-तल पर प्रतिस्थापित, सूक्ष्म साधना पद्धति ‘इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक और ‘अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज’ के संस्थापक महात्मा सुशील कुमार एवं माँ विजया जी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का १२वाँ स्थापना-दिवस समारोह आज श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया।

उत्सव का आरंभ प्रातः १० बजे, ११ बार ओमकार ध्वनि के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया। दोनों मूर्तियों का क्रमशः दूध, दधी, मधु,घी और गंगा-जल से अभिषेक किया गया। वस्त्राभूषण एवं ऋंगार के पश्चात माताजी के निर्देशानुसार संस्था के संयुक्त-सचिव डा अनिल सुलभ द्वारा दीप-प्रज्वलन किया गया। इसके पूर्व संस्था के संयुक्त सचिव ईं उमेश कुमार तथा शिवम् झा ने सदगुरुदेव तथा माया साहू और श्वेता जौहरी ने माताजी की मूर्ति का दूध, दही, मधु, जल एवं चंदन-लेप से अभिषेक किया। छोटे भैया श्री संदीप कुमार एवं प्रभात झा ने सदगुरुदेव एवं गायत्री राय और नीना दूबे गुप्ता ने माताजी की मूर्ति को नूतन वस्त्र पहनाकर तथा अन्य आभूषणों से ऋंगार किया। वरिष्ठ इस्सयोगी लक्ष्मी प्रसाद साहू तथा अनंत कुमार साहू ने मूर्तियों पर माल्यार्पण किए। नैवेद्य-अर्पण मंजुदेवी तथा सुनयना देवी ने किया।
आधे घंटे की ‘आह्वान-साधना’ के पश्चात इस्सयोगियों ने सदगुरुदेवमाँ का पाद-प्रच्छालन कर आरती की, जिसके पश्चात अखण्ड भजन-संकीर्तन किया गया। संकीर्तन की समाप्ति के पश्चात गायत्री-मंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जप किया गया। प्रभात झा ने सदगुरु के १०८ नाम का सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर, अनंत कुमार साहू, संदीप कुमार गुप्ता, ईशा कुमारी, मधुबाला, संगीता कुमारी और डा अनिल सुलभ ने अपने श्रद्धांजलि उद्गार व्यक्त किए।
माताजी ने अपने आशीर्वचन में सूक्ष्म आंतरिक साधना के महत्त्व को समझाते हुए, आध्यात्मिक और सांसारिक जीवन में सदैव सचेतन रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस्सयोग की नियमित साधना से ऐसी उपलब्धि आनी चाहिए कि, जीवन के सभी कार्य करते हुए भी सूक्ष्म क्रिया और परमात्मा में हर क्षण मन लगा रहे।
संस्था की संयुक्त साचिव सरोज गुटगुटिया, अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक चौरसिया चंद्रशेखर आज़ाद, अवकाश प्रात अपर समाहर्ता कपिलेश्वर मंडल, डा जेठानन्द बैंकानी, श्री प्रकाश सिंह, डा मनोज धमीजा, पीयूष कुमार, राकेश कुमार, प्रेम नाथ खन्ना, अवध किशोर शर्मा,दुष्यंत यादव, ए के खरे, गायत्री प्रदीप, बीरेन्द्र राय, किरण प्रसाद, गीता देवी, गायत्री सिन्हा, राम नारायण प्रसाद, अरविंद साहू, अरविंद कुमार,अमीत राज लालू, बबलू वरुण, अभय कुमार, रवि मूलचंद आदि हज़ारों की संख्या में इस्सयोगी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने मेराल प्रखंड कार्यालय, आवासीय विद्यालय एवं सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर;ऋण वितरण शिविर का जिला समाहरणालय मे हुआ आयोजन।

rktvnews

जिला एड्स कार्यालय और आई एम ए के संयुक्त तत्वावधान में एड्स एचआईवी पर सेमिनार आयोजित!एड्स खतरनाक बिमारी, जागरूकता बेहतर उपाय:डिप्टी डायरेक्टर डॉ अरविंद कुमार

rktvnews

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम के साथ योग में अकादमिक और रोगोपचारक उत्कृष्टता को आगे बढ़ा रहा है।

rktvnews

इंदौर जिले में मतदाताओं से सम्पर्क कर अधिकतम मतदान की रणनीति बनाने के लिये बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुपों का हुआ गठन।

rktvnews

Leave a Comment