
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)26 मार्च।कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के प्रशिक्षण हॉल में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा आज दूसरे दिन प्रशिक्षण में डॉ. सूरज माली, सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिक मृदा विज्ञान विभाग द्वारा “पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व और उनके कार्य से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही डॉ. प्रियंका नंदी, सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिक उद्यान विभाग, द्वारा “पौधों में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी – पहचान और उपचार से सभी को अवगत कराया गया। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. राजनकुमार ओझा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिट्टी जांच का महत्व, आवश्यक पोषक तत्व, पोषक तत्व की कमी, प्रभाव एवं लक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व, मृदा सुधार, उर्वरक में समानुपात मिलावट, जैव उर्वरक का रख-रखाव, आवश्यक फसलों में अनुशंसित मात्रा में पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती एवं उसके अवयव, उर्वरक के उपयोग की विधि, मिट्टी नमूना लेने की विधि, जैव उर्वरक के महत्व से अवगत कराया गया।

